लाइव न्यूज़ :

सावधान! जंक फूड का अधिक सेवन करने से पुरुषों में आती हैं ये 3 शारीरिक कमियां

By मेघना वर्मा | Updated: April 2, 2018 12:02 IST

शोध के अनुसार, रेस्त्रां में ज्यादा जाने वाले और फास्टफूड का सेवन अधिक करने वाले लोगों में घर का बना खाना खाने वाले लोगों के मुकाबले फेथेलेट का स्तर करीब 35 फीसदी अधिक पाया गया।

Open in App

आपको भी अगर बाहर का खाना या जंक फूड खाना पसंद है तो ये खबर आपको सोच में डाल सकती है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ज्यादा जंक फूड का सेवन शारीरिक वजन को बढ़ाने के साथ नपुंसकता जैसी बीमारी का शिकार भी बना सकता है। रिसर्च के मुताबिक जो किशोर बहुत ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं उनके शरीर के हार्मोन्स बिगड़ जाते हैं और अनजाने में ही उनके शरीर में हानिकारक रसायन पहुंच जाता है। 

एनवायरमेंट इंटरनेशनल पत्रिका में प्रकाशित शोध में घर के खाने का आनंद उठाने वाले और बाहर खाना खाने वाले लोगों पर अध्ययन किया गया है। अमेरिका में जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की जूलिया वर्शाव्स्की ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरों पर हार्मोन को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों का ज्यादा बुरा असर पड़ता है इसलिए बाहर जाकर खाना खाने की उनकी आदतों पर लगाम लगाने के रास्ते तलाशना महत्वपूर्ण है।

शोध के अनुसार, रेस्त्रां में ज्यादा जाने वाले और फास्टफूड का सेवन अधिक करने वाले लोगों में घर का बना खाना खाने वाले लोगों के मुकाबले फेथेलेट का स्तर करीब 35 फीसदी अधिक पाया गया।

ये भी पढ़े: 6 लाख की है दुनिया की सबसे मंहगी चॉकलेट, आखिर क्या है खास !!

ये-ये हो सकती हैं समस्या

महिलाओं में हार्मोन्स की गड़बड़ी से उनके मूड में परिवर्तन या चिड़चिड़ापन का शिकार हो सकती हैं। इसके साथ ही चेहरे पर झुर्रियां, बालों का झड़ना, समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण आदि समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में हार्मोन असंतुलन बांझपन जैसी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकता है।

पुरुषों में हार्मोन के असंतुलन से चिड़चिड़ापन, अपोजिट सेक्स के प्रति रुचि में कमी और इन्फर्टिलीटी जैसे लक्षण देखे जाते हैं। इसके अलावा कई हार्मोन ऐसे हैं जिनके असंतुलन से हाथ-पैर में हमेशा दर्द शुरू हो जाता है। इसके साथ ही इपाइनेफ्राइन या एड्रेनेलिन हार्मोन के असंतुलन से कुछ केस में मौत की आशंका भी बढ़ जाती है। इसका एक असर यह भी होता है कि बीपी तेजी से गिरने लगता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड