बनारस शहर बाबा काशी की नगरी को भी कहा जाता है। देश के सबसे पुराने शहरों में शुमार इस शहर की संस्कृति और यहां की परम्परा देश ही नहीं विदेश में भी फैली हुई है। हर साल हजारों की संख्या में सैलानी यहां अपने मन की शांति की तलाश में आते हैं। अस्सी घाटों के इस शहर में आपको ना सिर्फ अलग-अलग कल्चर देखने को मिलेगा बल्कि यहां के खान-पान में भी आपको बहुत से रंग देखने को मिलेगें। कहते हैं किसी शहर के करीब जाना हो तो वहां का स्ट्रीट फूड आपको चखना चाहिए। बनारस भी ऐसे ही शहरों में से एक है जहां आपको खाने का हर स्वाद चखने को मिलेगां। मीठे से तीखे तक और खट्टे से चटपटे तक आप यहां खुद की जुबान को स्वादिष्ट व्यंजनों से लबरेज कर सकते हैं।
1. कचौड़ी-सब्जी
बनारस का नाम सुनते ही जो चीजें सबसे पहले दिमाग में आती हैं वह है काशी विश्वनाथ मंदिर और यहां मिलने वाली देशी घी की कचौड़ी और सब्जी। जी हां बनारस की कचौड़ी का स्वाद आपको किसी भी बड़े होटल या बड़े रेस्टोरेंट में नहीं मिलेगा। यहां इस कचौड़ी सब्जी के मिश्रण को कलेवा नाम से भी जानते हैं जिसे बनारस का नाश्ता कहा जाता है। हर बनारसी कि शुरूआत इसी नाश्ते से होती है। बनारस के स्ट्रीट फूड में सबसे पहले आने वाली इन कचौड़ियों में भी दो प्रकार होते है बड़ी कचौड़ी और छोटी कचौड़ी। बड़ी कचौड़ी के अंदर दाल भरकर बनाया जाता है जिसे आप दाल का पीठा भी कह सकते हैं जबकि छोटी कचौड़ी में मसाला भरा जाता है जिसका स्वाद कुछ खस्ते से मिलता जुलता है। इन गर्म कचौड़ियों को गर्म आलू की सब्जी के साथ सर्व किया जाता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 चीजों को कतई ना रखें फ्रिज में, सेहत को पहुंचाते हैं भारी नुकसान
2. छेना दाल वड़ा
दही के साथ वड़ा आपने अक्सर खाया होगा लेकिन छेने के साथ दही मिलाकर सर्व करना बनारस की अपनी अलग पहचान है। ये डिश उन लोगों की पसंदीदा होती है जिन्हें छेने और दही दोनो पसंद होता है। जिस तरह रसमलाई के लिए छेने का आकार दिया जाता है उसी प्रकार इसके वड़े बनाकर दही, जीरा पाउडर, सेंव, हरी धनिया के साथ सर्व किया जाता है। दही के मीठे पन और मसालों के नमकीन टेस्ट से इसका स्वाद खट्टा-मीठा सा हो जाता है। बहुत ज्यादा गर्मी लग रही हो या कुछ यूनिक सा खाने का मन कर रहा हो तो आप बनारस की गलियों में मिलने वाले इस छेना दाल वड़ा को खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 आसान तरीकों से अपने बच्चों को जंक फूड खाने से बचाएं
3. चूर मटर
बनारस में मिलने वाले सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में चूर मटर भी शामिल है। पोहा और कांदा पोहा के साथ राजमा, चना, कॉर्न, मूंगफली और मटर के छोले को भीगाकर इसमें प्याज, हरी चटनी, खट्टी चटनी, हरी मिर्च और नमक के साथ सर्व किया जाने वालो ये लोगो का पसंदीदा स्ट्रीट फूड होता है। इसे लोग समय पास करने के लिए या कुझ हेल्दी खाना खाने के लिए खाते हैं। बहुत सी जगहों मं इस चूर मटर को क्रीम के साथ भी सर्व किया जाता है जिससे इसका टेस्ट और भी उभर कर आता है।
4. ठंडई
बाबा काशी की नगरी में हों और ठंडई ना पीएं ऐसे नहीं हो सकता। वैसे भी बनारस एक ऐसा शहर है जो सबसे ज्यादा दूध की स्प्लाई करता है। बनारस में दूध से बने आइटम को हमेशा ही पसंद किया जाता है फिर चाहे वो लस्सी हो, छांछ हो या ठंडई। बनारस के हर खाने की दुकान पर आपको ठंडई पीने को मिल जाएगी। दूध से बनने वाली इस ठंडई को अनार दाने, पिस्ता और बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स के साथ देसी अंदाज में कुल्हड़ में सर्व किया जाता है।
ये भी पढ़ें- इन देशों में खाने के हैं अजीबो-गरीब रिवाज, कहीं मुंह से आवाज निकालना तो कहीं डकार मारना है शुभ
5. दही चटनी के गोलगप्पे
पूरे भारत में शायद गोलगप्पे ही एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे लगभग हर शहर में खाया जाता है लेकिन बनारस के गोलगप्पे शायद सबसे अलग होते हैं। यहां मिलने वाला मीठा गोलगप्पा आपके मीठे खाने की क्रेविंग को और बढ़ा देते हैं। बनारस में आपको क्रिस्प गोलगप्पे के साथ पापड़ी चाट भी सर्व किया जाता है। जिसमें मीठी चटनी के साथ मटर, आलू, सेंव और धनिया डालकर सर्व किया जाता है। इसे आप चाहे तो तीखे और खट्टे जलजीरा के साथ भी खा सकते हैं।