इन देशों में खाने के हैं अजीबो-गरीब रिवाज, कहीं मुंह से आवाज निकालना तो कहीं डकार मारना है शुभ

By मेघना वर्मा | Published: June 14, 2018 04:06 PM2018-06-14T16:06:57+5:302018-06-14T16:06:57+5:30

खाने के बाद डकार आ जाए तो घर वाले पानी पीने और सांस रोक कर रखने जैसी सलाह देते हैं लेकिन चीन में इसी डकार को सराहा जाता है।

5 Strange Food Customs from Around the World | इन देशों में खाने के हैं अजीबो-गरीब रिवाज, कहीं मुंह से आवाज निकालना तो कहीं डकार मारना है शुभ

इन देशों में खाने के हैं अजीबो-गरीब रिवाज, कहीं मुंह से आवाज निकालना तो कहीं डकार मारना है शुभ

दुनिया में जितने देश हैं उतने ही हर देश के अपने अलग नियम हैं। हमारे देश के लोग हमेशा अपने देश में बने नियम-कानून को लेकर ही चर्चा करते रहते हैं कि कैसे-क्या कानून होना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां खाने-पीने के लिए भी अलग से कानून बनाए गए हैं। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खाने के लिए कुछ अजीबो-गरीब नियम को फॉलो किया जाता है। आप भी जानें कौन से हैं वो देश और क्या हैं यहां के अजीबो-गरीब नियम। 

1. जापान में नूडल्स के खाते समय आवाज निकालना है सही

नूडल्स खाना तो हर किसी को पसंद है और साथ ही इसे खाते समय स्लर्प की आवाज निकालना भी। कुछ लोगों को लगता है कि ऐसे खाना गलत मैनर्स है लेकिन क्या आप जानते है जापान में ऐसा करना मना नहीं है। वहां इस तरह की आवाज निकालने का मतलब है कि आपको खाना पसंद आ रहा है।

2. साउथ कोरिया में बड़ों के बाद ही खाते हैं छोटे

ये भारत देश में भी तहजीब के अन्दर आता है कि घर के बड़ों के खाना खा लेने के बाद ही घर के छोटे खाना खाते हैं। साउथ कोरिया मे भी इस नियम को कड़ाई से फॉलो किया जाता है। वहां के लोगों को सम्मान देने के लिए यहां के बच्चे हमेंशा बड़ों के बाद ही खाना खाते हैं। 

ये भी पढ़ें- ईद मुबारक 2018: इन 6 स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ इस त्योहार को बनाएं खास

3. चॉपस्टिक से खाना पास करना गलत

जापान में चॉपस्टिक से खाना खाने को देखकर लगभग देश के हर कोने में चॉपस्टिक से खाना खाया जाने लगा है। भारत में भी कई होटल ऐसे हैं जो खाने के साथ चॉपस्टिक देता है लेकिन जापान में आप चॉपस्टिक से खाना सर्व नहीं कर सकते। जी हां, जापान में लोग अंतिम संस्कार के दौरान हड्डियों को एक चॉपस्टिक से दूसरे चॉपस्टिक तक पास करते हैं इसलिए खाने की मेज पर ऐसा बिल्कुल नहीं करते। 

4. खाने के बाद ना करें कॉफी ऑर्डर

अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद चाय यो कॉफी पीने की आदत होती है। सिर्फ यही नहीं बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रात में दूध पीने के बाद ही नींद आती है। इटली में इसके इतर खाने के बाद आप चाय, कॉफी तो दूर दूध तक नहीं पी सकते। सिर्फ यही नहीं आप रात को सोने से पहले या खाना खाने के बाद दूध से बने किसी आइटम को नहीं खा सकते। 

5. डकार लेना माना जाता है अच्छा

हमारे देश और हमारे जैसे ही अन्य देशों में खाने के बाद डकार लेना अच्छा नहीं माना जाता। खाने के बाद डकार आ जाए तो घर वाले पानी पीने और सांस रोक कर रखने जैसी सलाह देते हैं लेकिन चीन में इसी डकार को सराहा जाता है। खाने के बाद यदि किसी को डकार आ जाती है तो चीन में माना जाता है कि उन्हें खाना काफी पसंद आया है। 

Web Title: 5 Strange Food Customs from Around the World

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे