लाइव न्यूज़ :

Valentine Dress Code: अगर आप भी रेड नहीं ब्लैक को करती हैं पसंद तो इन सेलेब्रिटी ड्रेस को बना लें अपना, देंगी हॉट लुक

By गुलनीत कौर | Updated: February 14, 2019 10:50 IST

यूं तो वैलेंटाइन डे का रंग लाल होता है लेकिन आजकल की ट्रेंडी लड़कियां ब्लैक पर ज्यादा मरती हैं। तो अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो यहां हम आपको ब्लैक कलर में 5 टॉप सिलेब्रिटी ड्रेस दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखें और शाम के लिए आईडिया ले लें।

Open in App

आखिरकार आज प्यार का दिन वैलेंटाइन डे आ ही गया। एक दूसरे ओ प्यार भरी शायरी से विश करने के बाद कपल्स शाम को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगे हुए हैं। गिफ्ट से लेकर वेन्यू तक का भी इंतजाम हो चुका है। लेकिन क्या अभी भी ड्रेस फाइनल करना बाकी है?

अगर ऐसा है तो सबसे पहले कलर डिसाइड करें। यूं तो वैलेंटाइन डे का रंग लाल होता है लेकिन आजकल की ट्रेंडी लड़कियां ब्लैक पर ज्यादा मरती हैं। तो अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो यहां हम आपको ब्लैक कलर में 5 टॉप सिलेब्रिटी ड्रेस दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखें और शाम के लिए आईडिया ले लें।

1) आलिया का हॉट ब्लैक लुक

आलिया क्यूट होने के साथ साथ हॉट लुक को भी बाखूबी कैरी करती हैं। उनकी ये राईट स्लिट ब्लैक ड्रेस खूब अच्छी लग रही है। आप अपनी सिंपल ड्रेस को आज के लिए इस तरह मॉडिफाई भी कर सकती हैं।

2) कहर बरसाती दिशा

अगर आपके पास ब्लैक रंग का गाउन है तो बेस्ट है। नहीं तो आप अपने ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट को ही अटैच करके गाउन लुक दे सकती हैं। ठीक ऐसा ही लुक आएगा। 

3) जैक्लीन की लेफ्ट स्लिट ड्रेस

अगर आलिया की राईट स्लिट ड्रेस पसंद ना आई हो तो लेफ्ट स्लिट ड्रेस को आज की शाम के लिए चुन सकती हैं। इसके साथ जैक्लीन की तरह ही लंबे ईयरिंग कैरी करें।

4) दीपिका का सिंपल, एलिगेंट लुक

इस तरह की सिंपल ब्लैक ड्रेस हर लड़की की अलमारी में आपको मिल जाएगी। अगर आपके पास प्लेन ब्लैक नहीं, इसमें प्रिंट्स वाली ब्लैक ड्रेस है तो वो भी आज की शाम के लिए परफेक्ट रहेगी।

5) उर्वशी का हॉट लुक

ड्रेस लेने का टाइम नहीं है, लेकिन अगर आपके पास ब्लैक जीन्स, ब्लैक टॉप और ब्लैक चश्मे हैं तो समझ जाएं कि आप आज की शाम के लिए तैयार हैं। उर्वशी का ऐसा लुक आप भी पा सकती हैं। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल