लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण में त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग रखने में मदद करेंगे ये 5 टिप्स, ट्राई करके देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 18, 2022 17:21 IST

हमारी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए बुनियादी स्किनकेयर रूटीन का पालन करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में नीम और तुलसी जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को साफ करना और उनका उपयोग करना आवश्यक हो जाता है।

Open in App

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अपनी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग रखना काफी कठिन हो जाता है। हम हर दिन ब्यूटी सैलून नहीं जा सकते हैं, इसलिए हमारी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए बुनियादी स्किनकेयर रूटीन का पालन करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में नीम और तुलसी जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को साफ करना और उनका उपयोग करना आवश्यक हो जाता है।

पॉल्यूटेंट्स को करें साफ

क्लींजिंग से शुरू करें। क्लींजिंग की प्रक्रिया में दो चरण हैं। पहले मेकअप को पूरी तरह से हटा दें, उसके बाद चेहरे को सल्फेट-फ्री क्लींजर से साफ करें। क्लींजिंग के लिए ऐसे क्लींजर का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को सूट करता हो। 

नेचुरल क्लींजर का इस्तेमाल करें

नीम, तुलसी, चंदन, मोरिंगा और हल्दी जैसी जड़ी-बूटियां अपने शुद्धिकरण और उपचार गुणों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। वे विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करते हैं और त्वचा को उनके एंटी-इंफ्लेमेटरी, रक्त शुद्ध करने और एंटी-एजिंग गुणों के साथ डिटॉक्सीफाई करते हैं। 

एंटी-ऑक्सीडेंट पैक्ड प्रोडक्ट्स

एंटी-ऑक्सीडेंट की मदद से आप स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। त्वचा की ऊपरी परतों को लाभ पहुंचाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में भी उपलब्ध होते हैं। ऐसे मॉइस्चराइजर और सीरम की तलाशें जिनमें विटामिन ए, सी और ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट हों। 

नाइट स्किनकेयर ट्रीटमेंट

हमारी त्वचा का अपना दिन और रात का बायोरिदम होता है। दिन के दौरान इसे सुरक्षा और पर्याप्त हाइड्रेशन की जरूरत होती है। सक्रिय तत्वों से भरपूर पौष्टिक और मॉइस्चराइजिंग नाइट क्रीम उपयोगी होती हैं क्योंकि त्वचा रात में खुद को ठीक करने और पुनर्जीवित करने का काम करती है।

सीरम या मास्क चुनें

जहां सीरम में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की सतह की रक्षा और मरम्मत में मदद करते हैं, वहीं मास्क त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। ऐसे में स्किन के लिए अच्छे फेस मास्क का प्रयोग करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन