लाइव न्यूज़ :

ब्यूटी टिप्स: रूप निखारें बेसन से, ऐसे पाएं प्राकृतिक सुंदरता

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 15, 2018 11:58 IST

बेसन, शहद, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध, इनसे पाएं गोरा निखार।

Open in App

बेसन के नाम से जाने जाना वाला चने का आटा रसोई में तो इस्तेमाल होता ही है, साथ ही साफ और दमकती त्वचा पाने का भी बेहद पुराना तरीका है। बेसन त्वचा की सफाई तो करता ही है, साथ ही इस में रंग गोरा करने का खास गुण भी पाया जाता है। अगर आप प्राकृतिक रूप से गोरा होना चाहती हैं, तो रोजाना बेसन का प्रयोग करें।

बेसन को कई तरह के उत्पादों के साथ मिला कर त्वचा के सौंदर्य को प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता है। इस की सब से अच्छी बात यह है कि यह हर तरह की त्वचा पर प्रयोग किया जा सकता है। इस से किसी तरह का नुकसान नहीं होता। बिना किसी ङिाझक के किसी भी त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहे त्वचा तैलीय हो, शुष्क हो या फिर संवेदनशील। बेसन टैन और मृत त्वचा को निकालने में मदद करता है और साथ ही देता है कांति भरी त्वचा। गोरा बनाने के साथ ही बेसन त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर करता है। यह मुरझाई त्वचा को ठीक करता है। कीलमुंहासों और काली होती त्वचा के लिए बेसन बेहतरीन इलाज है।

बेसन के फायदे

त्वचा पर बेसन का फेस पैक एवं मास्क का प्रयोग कर के आप इसे चमकदार तथा गोरा बना सकती हैं। बेसन क्षारीय होता है, जिसे दही में मिला कर अम्लीय बनाया जा सकता है। अपनी त्वचा के मुताबिक बेसन फेस पैकों को इस्तेमाल करें। पुराने जमाने से ही महिलाएं बेसन को चेहरे और बालों पर लगाती आ रही हैं। अगर गरदन और बगलें काली हैं तो भी बेसन पैक लगा कर उन्हें साफ किया जा सकता है

ये भी पढ़ें: गुलाब जल के 5 आसान प्रयोग जो हफ्ते में दिलाएं गोरी, निखरी, बेदाग त्वचा

1. मुंहासे दूर करने के लिए

अगर आप की त्वचा पर बहुत पिंपल्स होते हैं तो परेशान न हों। बेसन के साथ चंदन पाउडर, हलदी और दूध मिलाइए और चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम 3 बार लगाएं। इस के अलावा बेसन में शहद मिला कर चेहरे पर लगा कर भी मुंहासों की समस्या से निबटा जा सकता है।

2. ऑयली स्किन के लिए

अगर आप की स्किन ऑयली है तो आप दही, रोजवाटर और बेसन का पेस्ट चेहरे पर लगा सकती है। इस से त्वचा से सारी गंदगी साफ हो जाएगी और वह कोमल हो जाएगी। बेसन, शहद, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

ये भी पढ़ें: रेड लिपस्टिक लगाना आपके लिए भी है चैलेंज, तो इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो, मिलेगा परफेक्ट लुक

3. टैनिंग दूर करने के लिए

बेसन टैनिंग दूर करने के लिए काफी प्रभावशाली माना जाता है। टैनिंग दूर करने वाले इस पैक को बनाने के लिए 4 बादाम का पाउडर, 1 चम्मच दूध, थोड़ा नीबू रस व बेसन मिला कर चेहरे पर 30 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को धो लें। कुछ दिन लगातार इस्तेमाल करने से टैनिंग दूर हो जाएगी।

4. अनचाहे बालों के लिए

अगर आप के चेहरे पर अनचाहे बाल हैं और आप ब्लीच नहीं करना चाहती हैं तो इस के लिए भी बेसन काम कर सकता है। बेसन में थोड़ा सा नीबू का रस और पानी की कुछ बूंदें मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और फिर प्रभावित स्थानों पर हलके हाथों से इस पेस्ट को रगड़ें। कुछ देर चेहरे पर लगे रहने के बाद यानी जब वह सूख जाए तो चेहरे को धो लें। आप इस में मेथी के दानों को भी पीस कर मिला सकती हैं।

5. रूखी त्वचा के लिए

इस की समस्या से बचने के लिए बेसन आप की मदद कर सकता है। इस के लिए बेसन में मलाई या दूध, शहद और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं और इस पैक को करीब 15-20 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेसन लगाने से रूखी त्वचा को प्राकृतिक नमी मिलती है और उस में निखार आता है।

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: हेल्दी, ग्लोइंग स्किन पाने के 7 आसान तरीके

6. डार्क अंडर आर्म्स और गले के लिए

कई महिलाएं अपनी बगलों और गरदन की सफाई पर ध्यान नहीं देतीं। इस वजह से इन जगहों की त्वचा का रंग डार्क हो जाता है। अत: इन स्थानों को साफ और गोरा रखने के लिए बेसन, दही और हलदी को मिला कर इन जगहों पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो कर तिल के तेल से मसाज करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन