रेड लिपस्टिक लगाना आपके लिए भी है चैलेंज, तो इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो, मिलेगा परफेक्ट लुक

By गुलनीत कौर | Published: September 2, 2018 12:18 PM2018-09-02T12:18:14+5:302018-09-02T12:18:14+5:30

लिप पेंसिल या लिप लाइनर ब्रश की मदद से होंठों को परफेक्ट शेप दें।  यह काम आपको बेहद ध्यान से करना है।

How to wear red lipstick perfectly in hindi | रेड लिपस्टिक लगाना आपके लिए भी है चैलेंज, तो इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो, मिलेगा परफेक्ट लुक

रेड लिपस्टिक लगाना आपके लिए भी है चैलेंज, तो इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो, मिलेगा परफेक्ट लुक

लिपस्टिक लगाना वाकई एक कला है, एल्किन रेड लिपस्टिक लगाना किसी चैलेंज से कम नहीं है।  हल्का भी हाथ हिल जाए तो चेहरा बिगड़ जाता है।  इसलिए आज हम आपको यहां रेड लिपस्टिक लगाने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करते हुए आप परफेक्ट रेड लिप्स पा सकती हैं।

रेड लिपस्टिक को परफेक्ट तरीके से लगाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको चाहिए ये 7 चीजें:

1. लिप बाम
2. रेड लिपस्टिक
3. लिप लाइनर ब्रश
4. लिप ब्रश
5. कंसीलर
6. फेस पाउडर
7. टिश्यू पेपर

स्टेप 1:

सबसे पहले अपने होंठों पर उंगली की मदद से लिप बाम लगाएं।  इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें।  जब होंठ थोड़े सूखने लगें तो टिश्यू की मदद से हल्का रगड़ते हुए लिप बाम निकाल लें।

स्टेप 2:

लिप बाम हटाने के बाद होंठों पर पाउडर की हल्की लेयर लगाएं।  पाउडर अधिक अन्हीं लगाना है नहीं तो लिपस्टिक लगाने के बाद पैचेज बनने लगेंगे। 

स्टेप 3:

अब लिप ब्रश पर लिपस्टिक लेते हुए होंठों पर लगाएं। अगर लिप्स को बड़ा दिखाना चाहती हों तो थोड़ा शेप देते हुए लिपस्टिक लगाएं।

स्टेप 4:

अब लिप पेंसिल या लिप लाइनर ब्रश की मदद से होंठों को परफेक्ट शेप दें।  यह काम आपको बेहद ध्यान से करना है।  

स्टेप 5:

अब एक टिश्यू पेपर लेकर होंठों के बीचोबीच रखें और होंठों को उस पर प्रेस करें।  ऐसा करने से लिपस्टिक लगाते समय जो पैचेज बने होंगे वे टिश्यू पेपर पर लग जाते हैं और होंठों को स्मूथ फिनिश मिलता है।

ये भी पढ़ें: लिपस्टिक लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानने के बाद रोज लगाएंगी आप

स्टेप 6:

एक ब्रश पर कंसीलर लें और होत्न्हों के किनारे से यदि लिपस्टिक बाहर त्वचा पर लग गई है तो उस हिस्से पर कंसीलर लगाते हुए उसे ढक लें।  

स्टेप 7:

चेक करें कि अगर दांतों पर लिपस्टिक लग गई हो तो उसे टिश्यू पेपर की मदद से साफ कर लें।  

Web Title: How to wear red lipstick perfectly in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे