Sawan 2020: सावन का पहला सोमवार आज, जानिए सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां

By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2020 10:06 IST2020-07-06T10:06:44+5:302020-07-06T10:06:44+5:30

हिन्दू धर्म में सावन के महीने को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन का पावन महीना आज यानी 6 जुलाई से शुरू हो चुका है।

Sawan 2020, why women and girls wear green bangles and green sari in sawan | Sawan 2020: सावन का पहला सोमवार आज, जानिए सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां

Sawan 2020: सावन का पहला सोमवार आज, जानिए सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां

Highlightsसावन के महीने में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। शादीशुदा महिलाएं हों या कुंवारी लड़कियां हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

सावन का पावन महीना आज यानी 6 जुलाई से शुरू हो चुका है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस पूरे महीनें में शिव भक्त ना सिर्फ भगवान भोले की उपासना करते हैं बल्कि उन्हें जल चढ़ानें काशी और बाबाधाम की यात्रा को भी जाते हैं। पूरे महीने को धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

आपने भी सावन में महिलाओं को हरी-हरी चूड़ियां पहनते देखा होगा। इस पूरे महीने में लोग हरा कपड़ा ज्यादा पहनते हैं। सावन में हरियाली या हरे रंग का भी खूब महत्व होता है। कुंवारी कन्याएं भी हरे रंग के कपड़े पहनकर भोलेनाथ को जल अर्पित करने जाती हैं। 

माना जाता है कि सावन में हरे रंग का उपयोग करने और हरा रंग पहनने से भाग्य प्रभावित होता है। आइए आपको बताते हैं सावन में हरा रंग क्यों महत्वपूर्ण है-

होता है सौभाग्य का रंग

माना जाता है कि हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है। सावन के आते ही प्रकृति में भी हरियाली आ जाती है। पूरा महीना प्रकृति से जुड़ा हुआ होता है। इसलिए शिव को जल अर्पित करते समय हम खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। 

सुहाग की सलामती

हिन्दू धर्म में प्रकृति को देवों की तरह पूजा जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में प्रकृति की विशेष कृपा होती है। महिलाएं हरें रंग की चूड़ी पहन कर खुद को प्रकृति से जोड़ती है और अपने सुहाग की सलामती मांगती हैं।

शिव होते हैं प्रसन्न

माना जाता है कि सावन में हरा रंग पहनने से शिव खासतौर से खुश होते हैं। भगवान शंकर का प्रकृति से विशेष जुड़ाव है और ऐसे में भक्त जब हरा रंग पहनकर जल चढ़ाते हैं तो भोले बाबा उनसे प्रसन्न हो जाते हैं। माना ये भी जाता है कि सावन में हरे रंग की चूड़ियां पहनने वाली महिलाओं पर विष्णु जी भी प्रसन्न होते हैं। 

शादी शुदा जीवन खुशहाल

हरे रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे उपचार का रंग भी माना जाता है। हरा रंग दांपत्य जीवन के लिए भी शुभ होता है। माना जाता है कि जिन शादीशुदा दंपति के जीवन में अनबन चल रही हो वो अपने बेडरुम के दक्षिण पूर्व हिस्से को हरे रंग से पेंट करें तो इसका लाभ मिल सकता है। 

English summary :
holy month of Sawan has started from today i.e. July 6. There is a law to worship Lord Shiva in the month of Sawan. In this whole month, Shiva devotees not only worship Lord Bhole but also offer water to them and go to visit Kashi and Babadham.


Web Title: Sawan 2020, why women and girls wear green bangles and green sari in sawan

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे