लाइव न्यूज़ :

अब सारा अली खान के इस लुक ने लोगों को बनाया दीवाना, आप भी नज़रें हटा नहीं पाएंगे

By गुलनीत कौर | Updated: December 6, 2018 13:16 IST

केदारनाथ के बाद 'सिम्बा' फिल्म से सारा फिर से लोगों के बीच फैशन आइकॉन बन जाएंगी। लेकिन इस बार एक नए अंदाज़ में ! सिम्बा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए सारा ने ब्लैक रंग काऑफ-शोल्डर टॉप पहना।

Open in App

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इस समय मीडिया सुर्खियों में छाई हुई हैं। सारा की पहली फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है जिसमें वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएँगी। दूसरी फिल्म सिम्बा का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस फिल्म में सारा बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी।

केदारनाथ फिल्म में एक ओर जहां सारा का सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक लोगों का दिल जीत रहा है वहीं सिम्बा के ट्रेलर में सारा के लटके झटके भी कुछ कम नहीं हैं। केदारनाथ फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा ने एक से बढ़कर एक ऑउटफिट पहने। इनमें सारा ने पारंपरिक लिबाज़ 'शरारा' को सबसे अधिक पहना। जिस बदौलत लड़कियों में यह फेमस बन गया है।

केदारनाथ के बाद 'सिम्बा' फिल्म से सारा फिर से लोगों के बीच फैशन आइकॉन बन जाएंगी। लेकिन इस बार एक नए अंदाज़ में ! सिम्बा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए सारा ने ब्लैक रंग काऑफ-शोल्डर टॉप पहना। इस टॉप के बीचोबीच एक गांठ बंधी हुई है जिससे इसकी हाइट क्रॉप टॉप जितनी बन रही है। लुक में टॉप बिलकुल सादा है लेकिन फिर भी स्टाइलिश है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर जड़े थे ये आठ अक्षर, निक जोनस के कोट पर था 'मेरी जान'

इस टॉप के साथ सारा ने चमकीली रंग की जो पैन्ट्स पहनी हैं, उसी ने सारा को शो स्टॉपर ब्सारा ने बेल बॉटम स्टाइल की पैंट पहनी है। यह इन्हें डिस्को पेंट कहा जाता है जिसे पहन सारा बेहद कूल लग रही हैं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सारा ने गोल्डन रंग के फुटवियर पहने हैं।

सारा द्वारा सिम्बा ट्रेलर लॉन्च में पहना गया यह ऑउटफिट Topshop x Halpern की कलेक्शन का है। यह ऑउटफिट फिल्म की कहानी और सारा द्वारा फिल्म में निभाये गए चुलबुले किरदार के साथ पूरी तरह मैच कर रहा है।

लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि केदारनाथ के देसी अवतार के बाद सारा ने जिस तरह अचानक ही यह विदेश और चुलबुला अवतार पहना है। यह वाकी काबिल-ए-तारीफ़ है। क्यों सही कहा ना ! 

टॅग्स :सारा अली खानकेदारनाथ (फिल्म)रणवीर सिंहफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच