लाइव न्यूज़ :

Navratri 2022: नवरात्रि के मौके पर इन अभिनेत्रियों से लें ट्रेडिशनल ऑउटफिट्स कैरी करने के टिप्स, लगेंगी डिफरेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 26, 2022 17:19 IST

त्योहार में लोग अच्छे से तैयार होते हैं। इसी क्रम में अक्सर हमें समझ नहीं आता कि त्योहार में क्या पहने और क्या न पहनें। अगर आप नवरात्रि में कुछ खास पहनना चाहती हैं या आपको समझ नहीं आ रहा है कि इन 9 दिनों में क्या पहनना है तो आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

Open in App

Navratri 2022: नवरात्रि हिंदू समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। दशहरा को 9 दिवसीय उत्सव नवरात्रि के समापन के बाद चिह्नित किया जाता है। नवरात्रि सबसे विविध त्योहारों में से एक है जिसे पूरे विश्व में अपार उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल नवरात्रि का उत्सव आज 26 सितंबर सोमवार से शुरू हो गया है और 4 अक्टूबर को समाप्त होगा। 

ऐसे में त्योहार में लोग अच्छे से तैयार होते हैं। इसी क्रम में अक्सर हमें समझ नहीं आता कि त्योहार में क्या पहने और क्या न पहनें। अगर आप नवरात्रि में कुछ खास पहनना चाहती हैं या आपको समझ नहीं आ रहा है कि इन 9 दिनों में क्या पहनना है तो आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

आलिया भट्ट

अगर आप सिंपल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप नवरात्रि में ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी ऑक्साइड झुमको के साथ कैरी कर सकती हैं। इस लुक को आलिया ने काफी बेहतरीन तरीके से कैरी किया है। आप भी उनसे इंस्पिरेशन लेकर कुछ मॉडिफिकेशन कर सकती हैं। 

कृति सेनन

कृति सेनन अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस की तरह गोल्ड एंड ग्लिटर साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

जान्हवी कपूर

अगर आप लहंगे के बारे में सोच रही हैं तो जान्हवी कपूर आपकी इसमें मदद कर सकती हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बहुत ही सलीके से ग्रे लहंगा कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने मेकअप मिनिमल रखा है। आप भी ऐसे ट्राई कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी

अगर आपको वाइब्रेंट कलर्स पसंद करती हैं तो आप कियारा अडवाणी से टिप्स ले सकती हैं। प्रिंटेड लहंगे में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने गोल्डन ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ जोड़ा था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने कान्स फेस्टिवल में ऑफ-व्हाइट पहनावे के साथ सभी का ध्यान खींचा। वह साड़ी में बेहतरीन लग रही थीं। अगर आप चाहती हैं कि सभी की निगाहें आप पर भी रहे, तो अब और न सोचें और इस ड्रेस को कैरी करें।

 

टॅग्स :नवरात्रिदीपिका पादुकोणआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो