लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि में यूं दिखें आकर्षक, फैशनेबल

By IANS | Updated: March 14, 2018 11:31 IST

नवरात्रि के त्योहार के दौरान फेस्टिव लुक के लिए गहरे पीले या गहरे नीले रंग के हैंडलूम या अन्य नैचुरल फैब्रिक से तैयार शर्ट पहने जा सकते हैं। 

Open in App

वसंत की शुरुआत के साथ नवरात्रि उन त्योहारों में से एक है, जो सिर्फ व्रत रखने और पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है बल्कि अब इस त्योहार में नौ दिनों तक आकर्षक परिधान पहनना, फैशन स्टेटमेंट जैसी बातें भी शामिल हो गई हैं। 'फैब्रिक्लोर' के निदेशक संदीप शर्मा ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं : * नवरात्रि में रंगीन धागों की गुजराती कढ़ाई और शीशे की कारीगरी वाले बैंगनी, गुलाबी, हरा, नारंगी आदि रंगों के शेड के साथ क्रीम, लाल या पीले रंग के पंरपरागत परिधान उपयुक्त होंगे। * आप चाहें तो चटख नारंगी, पीले, लाल और नीले रंगों के हल्के व मुलायम कोटा डोरिया कपड़े के साड़ी पहन सकती हैं। केप या फ्रंट स्लिट कुर्ती भी पहन सकती हैं।

* नवरात्रि में सूती या चंदेरी सिल्क के कपड़े पर शीशे की कारीगरी व मुगल डिजाइन जैसे बाग-बगीचे के प्रिंट या मुगल वास्तुशैली के छपाई वाली स्लिट कुर्ती के साथ स्कर्ट या पलाजो आपको एक नया लुक देंगे। * हल्के रंग के बेल-बूटों, ज्यामितीय डिजाइन वाले जैकार्ड डिजाइन के परिधान वसंत के त्योहार में एक अलग एहसास कराते हैं। जैकार्ड डिजाइन वाले जैकेट को प्रिंटेड कॉटन अनारकली, स्लिट कुर्ती और पलाजो पैंट के साथ पहना जा सकता है। * आप चाहें तो चमकीले सुनहरे फूलों के प्रिंट वाले या फिर रंगीन धागों की कढ़ाई और जरी के बॉर्डर वाले हल्के रंग के भी सूट, दुपट्टा इस्तेमाल कर सकती हैं।

'स्टील' के संस्थापक सूर्या सूरी ने भी परिधानों के चयन के संबंध में ये सुझाव दिए हैं : * नवरात्रि के त्योहार के दौरान फेस्टिव लुक के लिए गहरे पीले या गहरे नीले रंग के हैंडलूम या अन्य नैचुरल फैब्रिक से तैयार शर्ट पहने जा सकते हैं। * अगर आपको पारंपरिक लंबा कुर्ता बोरिंग लगता है तो फिर आप इस मौके पर लिनेन, सिल्क शर्ट पहन सकते हैं। 

टॅग्स :नवरात्रिफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो