लाइव न्यूज़ :

ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी लिपस्टिक, चौथी का दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2019 07:21 IST

आज मार्केट में 150 रूपये से शुरू होकर लिपस्टिक बहुत सारे रेंज तक जाती हैं मगर क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ लिपस्टिक ऐसी भी हैं जिनका दाम करोड़ो तक होता है।

Open in App
ठळक मुद्देलिपस्टिक के कॉस्ट की बात की जाए तो वो उसकी कंपनी पर डिपेंड करता है।किस लिपस्टिक का क्या दाम होगा ये उसकी क्वॉलिटी से तय किया जाता है।

किसी भी महिला के लिए उसके मेकअप किट में जो चीज सबसे जरुरी होती है वो है लिपस्टिक। उनके खूबसूरती को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने वाली लिपस्टिक उनकी पर्सनैलिटी को भी डिफाइन करती है। आज कल मार्केट में अनगिनत शेड्स के लिपस्टिक चल गए हैं। जिन्हें लड़कियां अपने लिए पसंद करती हैं। सिर्फ यही नहीं कई तरह के ब्रैंड्स आज कल लिपस्टिक के शेड्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं। 

लिपस्टिक के कॉस्ट की बात की जाए तो वो उसकी कंपनी पर डिपेंड करता है। किस लिपस्टिक का क्या दाम होगा ये उसकी क्वॉलिटी से तय किया जाता है। आज मार्केट में 150 रूपये से शुरू होकर लिपस्टिक बहुत सारे रेंज तक जाती हैं मगर क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ लिपस्टिक ऐसी भी हैं जिनका दाम करोड़ो तक होता है।  जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे ही लिपस्टिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दाम आसमान छूता है। 

1. Guerlain Kisskiss Gold and Diamond Lipstick

इस लिपस्टिक को बेहद शानदार बॉक्स में रैप करके कस्टमर तक पहुंचाया जाता है। ये लिपस्टिक 15 शेड्स के साथ आती हैं। बताया जाता है कि इसका बॉक्स प्योर गोल्ड का होता है। जिसमें हीरे भी जड़े होते हैं। सिर्फ इस बॉक्स को बनाने में 110 ग्राम 18 कैरट सोने और 199 हीरों का इस्तेमाल होता है। एनबीटी की खबर के अनुसार इस एक लिपस्टिक की कीमत 40 लाख रुपये होती है।

2. Sisley Hydrating Long Lasting Lipstick

ये ब्रैंड आपको ऑन लाइन अवलेबल मिल जाएगा। बेहतरीन क्वॉलिटी और टेक्सचर के साथ आने वाली ये लिपस्टिक विटामिन सी की बहुत अच्छी स्त्रोत बताई जाती है। इसमें विटामिन ई और कैलेंडुला का लैस होता है। मार्केट में इसका प्राइज लगभग चार हजार का होता है।

3. La Prairie Cellular Luxe Lipstick

ये एक नॉन स्टिकी और लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक होती है। जो बेहद लिमिटिड एडिशन कलर्स में रहती है। बताया जाता है कि इसकी कोटिंग प्योर सिल्वर यानी शुद्ध चांदी से निर्मित होता है। इसकी कीमत 3,580 रुपये है।

4. H. Couture Beauty Diamond Lipstick

इसे आप दुनिया की अभी तक की सबसे मंहगी लिपस्टिक भी बोल सकते हैं। ये जिस बॉक्स में आती है वो पूरा हीरे का बॉक्स होता है। जिन पर 1200 पिंक डायमंड्स लगे होते हैं। एलक्स डॉट कॉम की खबर के अनुसार इस एक लिपस्टिक की कीमत लगभग 14 मिलीयन यानी एक करोड़ 40 लाख रुपये हैं।

5. Kanebo Sensai Intense lasting lipstick

सबसे महंगी लिपस्टिक की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि इस लिपस्टिक में विटमिंस और प्रोटीन पाया जाता है, जिससे होंठों की सौम्यता मिलती है। इसकी कीमत 2,603 रुपये है।

टॅग्स :फैशन शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNavya Nanda Paris Fashion Week Debut: पेरिस फैशन वीक में अमिताभ की नातिन नव्या का डेब्यू, रेड ड्रेस में रैंप वॉक करती नजर आईं

फ़ैशन – ब्यूटीकॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते समय यूं रखें आंखों का ध्यान, नहीं होगी कोई परेशानी

बॉलीवुड चुस्कीFemina Miss India 2020: तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीCOVID-19 का असर फैशन इंडस्ट्री पर भी, इस बड़ी फैशन रिटेल कंपनी का फैसला- 31 तक बंद रहेंगे सभी कारखाने

फ़ैशन – ब्यूटीBeauty Tips: स्किन से जुड़ी ये 6 गलती पड़ सकती हैं भारी, सभी करते हैं तीसरी गलती-देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो