लाइव न्यूज़ :

टूथपेस्ट में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, रातों रात दूर होगा पिम्पल

By गुलनीत कौर | Updated: May 7, 2018 10:03 IST

अकेले टूथपेस्ट के इस्तेमाल से पिम्पल का इन्फेक्शन तो कम हो जाता है लेकिन उसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए अन्य चीजों का सहारा लेना जरूरी है।

Open in App

चेहरे पर पिम्पल आते ही लड़कियां जैसे हाई अलर्ट पर आ जाती हैं। कैसे इसे रातों रात हटाया जाए इसके नुस्खे ढूंढना शुरू कर देती हैं। एक रात में पिम्पल हटाना हो तो कई लोग टूथपेस्ट इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करती हैं तो पहले जान लें टूथपेस्ट को इस्तेमाल करने का सही तरीका, तभी पिम्पल रातों रात खत्म होगा। 

टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा

उंगली पर थोड़ी टूथपेस्ट लेकर उसे छोटे बाउल में निकाल लें और उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा पाउडर छिड़क दें। दोनों को अच्छी तरह मिला लें और पिम्पल पर लगाएं। ध्यान रहे इस पेस्ट को लगाने से पहले आपका चेहरा साफ हो। करीब आधा घंटा इसे लगा रहने दें और चेहरा ठंडे पानी से धो लें। पेस्ट निकालने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर या फिर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो इस पेस्ट को लगाकर पूरी रात के लिए छोड़ दें और सुबह साफ कर लें।

यह भी पढ़ें: 7 दिन में कैसे पाएं नेचुरल ग्लो, इन स्टेप्स को करें फॉलो

टूथपेस्ट और नमक

एक छोटे बाउल में टूथपेस्ट और चुटकी भर नमक डालकर मिक्स कर लें। चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को पिम्पल पर लगाएं और केवल 5 मिनट के लिए रखने के बाद धो लें। चेहरा धोने के बाद स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

टूथपेस्ट और नींबू

टूथपेस्ट और एक चम्मच नींबू के रस को एक छोटे बाउल में मिक्स कर लें। इस पेस्ट को पिम्पल पर उंगली के इस्तेमाल से सीधा लगाएं। 30 मिनट या चाहें तो पूरी रात के लिए लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से धोकर निकाल दें। 

टूथपेस्ट और बर्फ

पिम्पल पर थोड़ा टूथपेस्ट लगा लें। अब एक कपड़े में आइस क्यूब लेकर उससे टूथपेस्ट लगे पिम्पल पर प्रेशर बनाएं। जब बर्फ की ठंडक सहन ना हो सके तो आइस क्यूब हटाकर कुछ सेकंड्स का ब्रेक ले लें। 10 से 15 मिनट तक इसी तरह से करते रहें। बर्फ की ठंडक से पिम्पल का इन्फेक्शन बैठ जाएगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन