लाइव न्यूज़ :

मसालेदानी में रखी इस एक चीज से करें चेहरे पर स्क्रब, कभी नहीं होगी टैनिंग की समस्या

By मेघना वर्मा | Updated: December 27, 2019 07:36 IST

सिर्फ गर्मियों में ही नहीं आप सर्दियों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर अगर आपको टैन की समस्या है तो भी ये फेसपैक के लिए वरदान साबित हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत देश में जिन खाने की चीजों का इस्तेमाल होता है वो आपके सौन्दर्य को भी निखारती है।इन्हीं का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की टैनिंग दूर कर सकते हैं।

भारतीय व्यंजन में इस्तेमाल होने वाली चीजें ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि आपकी खूबसूरती पर भी चार चांद लगाती है। इस व्यंजन का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को और भी दमका सकती हैं। इन्हीं खाद्य पद्वार्थों में से एक है जीरा।

जीरे का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं साथ ही चेहरे पर टैनिंग और पैचिंग की समस्या से भी निजात पा सकती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप घर पर ही जीरे का स्क्रब बना सकते हैं।

ऐसे तैयार करें जीरे का स्क्रब

इसके लिए आप एक बर्तन में दो बड़े चम्मच जीरा, आधा कप चीनी, एक चम्मच शहद, आधा कप बादाम का तेल मिला लें। इसे इतने अच्छे से मिलाएं कि इसमें तार खिचने लगें। आपका स्क्रब तैयार है। अब इस मिश्रण को एक बोतल में भरकर रख दें। सप्ताह में एक से दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और अच्छे से स्क्रब करें।

सिर्फ गर्मियों में ही नहीं आप सर्दियों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर अगर आपको टैन की समस्या है तो जीरा आपके लिए वरदान साबित हो सकता  है। इसे पीसकर उसमें दही और गुलाबजल मिलाकर चेरहे पर लगाएं और 10 मिनट बाद इसे धो लें। आपका चेहरा बिल्कुल निखरा हुआ सा लगेगा। साथ ही चेहरे की सारी गंदगी भी साफ हो जाएगी। 

अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स की समस्या हो रही है तो भी आप जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जीरे को बेसन और कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए सूखने दें। बाद में इसे नॉर्मल टेम्प्रेचर के पानी से धो लें। इससे आपके चेरहरे की झुर्रियां गायब होने लगेंगी।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल