लाइव न्यूज़ :

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अंडे के छिलके का इस तरह करें इस्तेमाल, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 8, 2022 17:37 IST

ग्लोइंग स्किन को आमतौर पर स्वास्थ्य और जीवन शक्ति के संकेत के रूप में देखा जाता है। दूसरी ओर सुस्त या शुष्क त्वचा आपको अपने सर्वश्रेष्ठ से कम महसूस करा सकती है।

Open in App

अंडे खाने के बहुत से फायदे हैं लेकिन अंडे के बचे हुए छिलके भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये आपकी त्वचा को निखारने में काम आ सकते हैं। अंडे के छिलके से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे के दाग धब्बे भी साफ हो जाते हैं। इसके अलावा भी अंडे के छिलकों को कई तरह से इस्तेमाल में लिया जा सकता है। 

सिरका मिलाने पर दूर होंगे स्किन इन्फेक्शन

अगर आपको स्किन की समस्या है तो अंडे के ये छिलके आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अंडे के छिलकों का पाउडर बना लें। अब अगर आप इस पाउडर में सिरका मिला कर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही स्किन में होने वाले सारे इन्फेक्शन का खतरा भी इससे काफी कम हो जाता है। आप चाहें तो सिरके की जगह नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।  

चेहरे पर चमक लायेगा शहद का मिश्रण

अंडे के छिलके के पाउडर में शहद मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे में चमक आती है। एक हिस्सा अंडे का पाउडर और दो हिस्सा शहद को मिला कर यह पैक तैयार किया जाता है। जिसे हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे के रंग में फर्क दिखने लगता है और चेहरे की नमी भी बनी रहती है।

दांत को सफेद रखने में है कारगर

दांत का  पीलापन आपकी मुस्कुराहट को छुपा देता है। दांतों की चमक बनाए रखने लिए अंडे के छिलके के पाउडर से नियमित मसाज करना चाहिए।इससे दांत में चमक आती है और उसका पीलापन कम होता है।

अच्छी तरह सुखा कर ही करें उपयोग

अंडे के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूरी है कि उसे अच्छी तरह सुखा लिया जाए। अंडे के छिलके का पाउडर बनाने से पहले छिलके को सफाई से धुलें और फिर उसे धूप में अच्छे से सुखा लें। इसके बाद उसको अच्छी तरह पीस कर ही उसका उपयोग करें।

फिलहाल, अब से अंडे के छिलके फेंकने से पहले इसके फायदों के बारे में जरूर सोचिएगा।

टॅग्स :अंडाब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यFSSAI: अंडे खाना सुरक्षित, कैंसर संबंधी खतरे के दावे निराधार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यStudy: अंडे खाने से हृदय रहता है स्वस्थ और असमय मृत्यु का खतरा होता है कम

स्वास्थ्यBoiled egg vs omelette: उबला अंडा या ऑमलेट? जानें कौन सा विकल्प होता है ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन