लाइव न्यूज़ :

7 दिन में कैसे पाएं नेचुरल ग्लो, इन स्टेप्स को करें फॉलो

By गुलनीत कौर | Updated: May 1, 2018 14:54 IST

सात दिन की इस रूटीन में आपको अपनी डाइट के साथ-साथ दिन भर में अपने चेहरे का खास ख्याल भी रखना होगा, तभी मिलेगा नेचुरल ग्लो।

Open in App

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए हम महंगी क्रीम लगाते हैं, पार्लर ट्रीटमेंट करवाते हैं, महंगे मेकअप का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा ग्लो जितनी जल्दी आता है उतनी ही तेजी से चला भी जाता है। अगर लंबे समय के लिए ग्लो चाहती हैं तो आगे बतायी जा रही 7 दिन की रूटीन को फॉलो करें। इस रूटीन में आपको कुछ छोटे-छोटे बदलाव लाने होंगे और ठीक 7 दिन के बाद आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाएंगी। यह ग्लो अगले कई महीनों तक आपका साथ दी सकता है। 

पहला दिन

सबसे पहले दिन अपने चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा गंदगी और अनचाहे मुंहासों, दाग-धब्बों को हटाने का काम करें। क्लीन्जर से चेहरा साफ करें, मॉइस्चराइजर का दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें और फेस पैक भी लगाएं। रात सोने से पहले चेहरा धो कर और यदि मेकअप लगा हो तो उसे पूरी तरह रिमूव करके सोएं। यह प्रक्रिया सातों दिन सुबह और शाम दोहरानी है। 

दूसरा दिन

अब आपको अपनी स्किन को अन्दर से हेल्दी बनाने का काम करना है, जंक फूड, तला-भुना खाना, यह सब छोड़ना है और अधिक से अधिक फलों का सेवन करना है। ये फल स्किन को अंदर से पोषण प्रदान करके उसे नेचुरल ग्लो देंगे। दूसरे दिन भी चेहरे को साफ रखने के लिए पहले दिन की रूटीन का दोहराना जरूर है।

यह भी पढ़ें: 3 दिन में पा सकती हैं निखरी त्वचा, फॉलो करें 10 स्टेप्स

तीसरा दिन

अब आपको अपनी स्किन पर कुछ खास काम करना है। इसके लिए स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब, टोनर, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन लाएं। सबसे पहले चेहरा धो लें, स्क्रब से 10 से 15 मिनट चेहरे पर मसाज करें। चेहरा साफ करके टोनर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। अब चेहरा साफ करके इसपर मॉइस्चराइजर लगाएं। घर से जब भी निकलें तो चेहरे पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन दोनों लगाकर निकलें। 

चौथा दिन

रोजाना की तरह चेहरा क्लीन्जर से साफ करें, चाहें तो स्क्रब भी कर सकते हैं। इसके बाद 10 मिनट के लिए स्टीम लें। स्टीम लेने के बाद चेहरा साफ करें और फिर फेस पैक लगाएं। इस फेस पैक को 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें। 

पांचवा दिन

चेहरा क्लीन्ज और मॉइस्चराइज करने के बाद एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल जा फ्रेश एलोवेरा लाकर इससे चेहरा ओअर मसाज करें। 3 से 4 मिनट मसाज करने के बाद छोड़ दें। आंखों के नीचे एक्स्ट्रा एलोवेरा लगाएं। 15 से 20 मिनट रखने के बाद चेहरा धो लें। शाम में चेहरे पर चन्दन का फेस पैक या दूध में चन्दन मिलाकर लगाएं। 

छठा दिन

छठे दिन फलों का जूस पियें। फ्रेश फलों का जूस घर पर ही बनाएं और दिन में 2 से 3 बार पिएं। आप चाहें तो फलों का जूस तीसरे दिन से ही पीना शुरू कर सकती हैं। जल्द से जल्द ग्लो पा सकती हैं। जूस के अलावा पानी की भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करने। यह बॉडी से टॉक्सिन को बाहर कर नेचुरल ग्लो दिलाता है।

यह भी पढ़ें: धूप से आते ही तुरंत करें ये उपाय, स्किन नहीं पड़ेगी काली

सातवां दिन

सातवें दिन खूब फल खाएं, जंक फूड से दूर रहें, पानी पिएं और स्किन को हाइड्रेट कर्न्हे के लिए सभी कोशिशें करें। सातवें दिन तक आपको खुद ही अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो देखने को मिलेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन