Beauty Tips: बॉडी की इन 5 जगहों पर जरूर लगाएं परफ्यूम, दिन भर आती रहेगी भीनी-भीनी खुशबू

By मेघना वर्मा | Published: February 1, 2020 02:11 PM2020-02-01T14:11:28+5:302020-02-01T14:11:28+5:30

ये आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन परफ्यूम को बेली बॉटम पर लगाना बेहतर होता है।

how to apply perfume, how spray perfume more fragrance in hindi | Beauty Tips: बॉडी की इन 5 जगहों पर जरूर लगाएं परफ्यूम, दिन भर आती रहेगी भीनी-भीनी खुशबू

Beauty Tips: बॉडी की इन 5 जगहों पर जरूर लगाएं परफ्यूम, दिन भर आती रहेगी भीनी-भीनी खुशबू

Highlightsपरफ्यूम को लगाते समय भी कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।परफ्यूम को मेकअप या ग्रूमिंग के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में गिना जाता है।

परफ्यूम, आपकी पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करता है। आप जैस परफ्यूम लगाते हैं आपका इफेक्ट लोगों पर वैसा ही पड़ता है। परफ्यूम को मेकअप या ग्रूमिंग के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में गिना जाता है। जिसे लगाने के बाद आपके अंदर का कॉन्फिडेंस और भी ज्यादा हो जाता है। 

वहीं परफ्यूम को लगाते समय भी कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर परफ्यूम को लगाने  के सही तरीके को लेकर अक्सर कंन्फ्यूजन होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो 5 जगहें जहां आपको परप्यूम जरूर लगाना चाहिए। इन प्वॉइंट्स को pulse points भी कहते हैं। 

इन 5 जगहों पर जरूर लगाएं परफ्यूम

1. कान के पीछे

कान के पीछे परफ्यूम को लगाने से दिन भर आपसे भीनी-भीनी खुशबू आती रहेगी। खासकर ऑयली स्किन पर ये सेंट की खुशबू ज्यादा देर चलती है। अगर आपकी ड्राई स्किन हो तो उसे मॉस्च्राइज करना बिल्कुल ना भूलें।

2. नेक बोन पर

परफ्यूम को अपनी कॉलर बोन पर जरूर लगाएं। ये भी परफ्यूम लगाने के कुछ खास प्वॉइंट्स में एक माना जाता है। यहां पर सेंट लगाने से भी आपके अंदर से दिन भर खुशबू आती रहेगी। साथ ही आप बुरी बदबू या गंध से भी दूर रहेंगे।

3. कोहनी पर

कलाई पर परफ्यूम लगाना अच्छा होता है। कोहनी अक्सर मुड़ी हुई होती है इसलिए यहां सेंट ज्यादा देर तक टिकता है। इसलिए सुबह घर से निकलने से पहले कोहनी पर परफ्यूम जरूर लगाएं।

4. बेली बॉटम

हां ये आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन परफ्यूम को बेली बॉटम पर लगाना बेहतर होता है। आप जिस ड्रेस को कैरी करती हैं अगर वह बेली एरिया को कवर रखती है तो यहां परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकता है इसलिए इसे यहां रखना अच्छा होता है।

5. घुटनें के पीछे

पल्स पॉइंट थ्योरी यहां भी होती है। परफ्यूम को घुटनों के पीछे भी लगाना चाहिए ताकि इसकी महक आपको दिन भर महका सकें। साथ ही आपकी पर्सनैलिटी को और भी डेवलप करता है।  

Web Title: how to apply perfume, how spray perfume more fragrance in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे