Eye Makeup Tips: आईलैश कर्ल करते समय भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, कभी नहीं मिलेगा परफेक्ट लुक

By मेघना वर्मा | Published: January 13, 2020 07:35 AM2020-01-13T07:35:38+5:302020-01-13T07:35:38+5:30

आई मेकअप में आई लैशेज का इस्तेमाल खूब किया जाने लगा है। कुछ लोग आंखों का मेकअप नहीं करते मगर फिर भी आई लैशेज जरूर लगाते हैं।

how to apply eyelashes for beginners, keep these things in mind while applying eyelashes | Eye Makeup Tips: आईलैश कर्ल करते समय भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, कभी नहीं मिलेगा परफेक्ट लुक

Eye Makeup Tips: आईलैश कर्ल करते समय भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, कभी नहीं मिलेगा परफेक्ट लुक

Highlightsलैशेज को कर्ल करने से पहले उनपर मस्कारा जरूर लगाएं।बहुत से लोग लैश को कर्ल करते समय बहुत जोर देते हैं।

आपका कोई भी लुक और कोई भी मेकअप तब तक पूरा नहीं होता जब तक आप अपनी आंखों का मेकअप नहीं करते। आपकी आंखें जितनी ही खूबसूरत होती हैं मेकअप उसको और भी खूबसूरत बना देती है। आईमेकअप करने के लिए वैसे तो बहुत सारे ट्रिक्स एंड टिप्स बताए जाते हैं मगर आई मेकअप में जरा सी गलती आपकी आंखों को भी नुकसान पहंचा सकती है। 

आज के समय में आई मेकअप में आई लैशेज का इस्तेमाल खूब किया जाने लगा है। कुछ लोग आंखों का मेकअप नहीं करते मगर फिर भी आई लैशेज जरूर लगाते हैं। इससे आपकी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाया जाता है लेकिन इसे आंखों पर लगाने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है।

आईलैश लगाने में सावधानियां

1. आईलैश कर्ल करना

ये गलतियां हम सभी करते हैं। आप भी अपना मेकअप पूरा करने के बाद आईलैश को कर्ल करती होंगी। मगर ऐसा करने से आपकी आंखों को परफेक्ट लुक नहीं मिलेगा। इसलिए आईलैश को तभी से कर्ल करें जब आप बेस मेकअप कर रहे हों। ऐसा करने से आपकी आंखें ओपनअप रहती हैं। 

2. जरूर लगाएं मस्कारा

लैशेज को कर्ल करने से पहले उनपर मस्कारा जरूर लगाएं और जब मस्कारा सूखा ना हो तभी लैशेज को कर्ल करें। ऐसा नहीं करने से आपक लैश स्टिक हो जाएंगे। फिर वो आपकी आंखों को परफेक्ट लुक नहीं देंगे साथ ही बहुत गंदे भी लगेंगे। 

3. जोर ना लगाएं

बहुत से लोग लैश को कर्ल करते समय बहुत जोर देते हैं। ऐसा करने से आपकी पलकों पर असर पड़ता है। कर्ल का इस्तेमाल कर रही हों तो ध्यान रखें कि उसे हल्के हाथों से ही फोल्ड करें। इससे लैश अच्छी तरह कर्ल भी होंगी साथ ही आपकी पलकों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

Web Title: how to apply eyelashes for beginners, keep these things in mind while applying eyelashes

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Fashionफैशन