लाइव न्यूज़ :

इन 5 आसान तरीकों से अपने बैग को रखें हमेशा नए जैसा

By मेघना वर्मा | Updated: January 17, 2018 15:09 IST

अगर आपका बैग लेदर का है तो उसे लेदर आयल से समय-समय पर पॉलिश करते रहें।

Open in App

अक्सर हम अपने हैंड बैग को सिरियसली नहीं लेते हैं। मार्किट से खरीदने के कुछ दिन बाद तक आपका हैंड बैग बिलकुल नया, साफ-सुथरा और आपके दिल के बहुत करीब होता है। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे उसका रंग और शेप बदलने लगता है। ध्यान ना दिया जाए तो हैंड बैग जल्दी ही खराब होना शुरू हो जाते हैं। यही कारण है कि आप भी जल्द ही अपने उस हैंड बैग से बोर हो जाती हैं और फिर नया बैग लेने का विचार बनाने लगती हैं। लेकिन कुछ खास बातों का ध्यान रखकर आप अपने हैंड बैग को पहले जैसा नया और सुंदर बना सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने हैंड बैग को मेंटेन रख सकती हैं।

बैग का भी करें प्रोपर स्टोरेज

माना कि आपके हैंड बैग का स्टफ मजबूत है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उसे किसी भी तरीके से फेंक दिया जाए। ऑफिस या किसी भी पार्टी से वापिस आने के बाद अपने हैंड बैग को सही तरीके से रखें। इसके अलावा सप्ताह में एक बार बैग के अंदर रखे सामान को बहार निकालें, बैग पूरा अंदर से साफ करें और फिर उसे बैग के डब्बे में बंद करके रख दें।

नियमित करें सफाई

अपने हैंड बैग की सफाई करना भले ही बहुत बोरिंग काम  हो लेकिन यह बैग के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए यह जरूरी है की आप समय-समय पर अपने हैण्ड बैग की सफाई जरूर करें। सिर्फ बहार से ही नहीं अंदर से भी उसे झाड़ कर साफ जरूर करें। 

कुछ खास तरह से करें बैग का प्रोटेक्शन

अगर आपका बैग लेदर का है तो जरूरी है उसका खास ध्यान रखा जाए। आपके स्किन और बाल के साथ आपके लेदर के बैग पर भी मौसम का असर पड़ता है। बहुत भारी बारिश या बहुत तेज धूप में अपने लेदर बैग को कभी बहार ना ले जाएं। ऐसा करने से आपका हैंड बैग खरब तो होगा ही साथ ही उसका रंग भी उधड़ने लगेगा। 

भीड़-भाड़ में कंधे पर ना टांगे अपना बैग

मेट्रो बस या ट्रेन  में सफर करते समय अक्सर हम अपने बैग को कंधे पर ही टांगे रह जाते हैं। इससे ना सिर्फ वह दबता है बल्कि उसमें रगड़ भी लगती है। तो कोशिश करें की भीड़ में चलते समय अपने हैंड बैग को अपने हाथ में रखें ताकि वह ज्यादा दबे नहीं और अपने शेप में बना रहे। 

आपके बैग को भी चाहिए नारिश्मेंट

आपके हैंड बैग को भी समय-समय पर कुछ एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। अपने बैग को भी कुछ समय पर पॉलिश या उसकी जरूरत के हिसाब से उसमें लेदर आयल से पॉलिश करते रहें। ऐसा करने से आपका बैग पहले की तरह ही नया और मजबूत रहेगा।

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल