लाइव न्यूज़ :

दोमुंहे बालों के लिए नहीं काटना पड़ेगा पार्लर का चक्कर, ये 5 घरेलू नुस्खे बचाएंगे आपके हजारों रुपए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 08:35 IST

Home Remedies For Split Ends: बालों के दोमुंहे होने के कारण बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अक्सर लोग पार्लर के चक्कर काटते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोमुंहे बालों को आप ट्रिमिंग की सहायता से भी दूर कर सकते हैं।आपके बालों को भी पोषण की जरूरत है।

बढ़ते प्रदूषण और डायट का असर हमारी स्किन के साथ हमारे बालों पर भी दिखने लगता है। जहां स्किन रूखी, शुष्क और बेजान होने लगती है वहीं हमारे बाल भी बेजान और रूखे हो जाते हैं। सिर्फ यही नहीं बालों का दोमुंहा होना भी आम सी बात हो गई है। धूप का असर, बालों की पार्मिंग स्टाइलिंग इन तमाम वजह से भी बाल अक्सर दोमुंहे हो जाते हैं। 

बालों के दोमुंहे होने के कारण बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अक्सर लोग पार्लर के चक्कर काटते हैं। कई बार तो बाल में ऊपर से नीचे तक दोमुंहे बाल हो जाते हैं जिनकी खास तरह से ट्रिमिंग करानी पड़ती है। आइए आज आपको बताते हैं दोमुंहे बालों की इसी समस्या से आप कैसे निजात पा सकते हैं। 

1. तेल लगाना है जरूरी

जिस तरह आपके शरीर को पोषण की जरूरत है उसी तरह आपके बालों को भी पोषण की जरूरत है। पहले तो किसी भी तरह के हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट से दूर रहें। अगर आपके प्रोफेशन में ऐसा पॉसिबल नहीं है तो बालों की देखभाल और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। बालों को नमी की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए सरसों, नारियल या बादाम-आंवला कोई सा भी तेल आप चुन लें और इन्हें बालों में नियमित रूप से अप्लाई करें। बालों की अच्छी तरह से मसाज करने के 8-10 घंटे बाद ही बालों में शैंपू करें।

2. ट्रिमिंग करवाते रहें

दोमुंहे बालों को आप ट्रिमिंग की सहायता से भी दूर कर सकते हैं। बालों की स्टाइलिंग नहीं मगर ट्रिमिंग के लिए आपको समय जरूर निकालना चाहिए। दोमुंहे हिस्से से ऊपर तक बाल कटवाएं और हर दो से छह महीने के भीतर में बालों को ट्रिम जरूर करवाएं। इससे आपके दोमुंहे बाल कम निकलेंगे और जो निकलेंगे वो समय-समय पर छंट जाया करेंगे। 

3. पके केले और दही का मिश्रण

केले और दही दोनों में भरपूर पोषक तत्व होता है। अगर आप अपने बालों को पोषण देना चाहते हैं तो पके हुए केले में दो चम्मच दही, थोड़ा गुलाबजल और नींबू का रस डालकर इस पेस्ट को बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों को शैम्पू की मदद से धुल लें। ध्यान रहे इस प्रक्रिया के बाद बालों को नैचुरल तरीके से सूखने दें।

4. दूध-क्रीम का मिश्रण

दोमुंहे बालों को सही करने के लिए पपीते को काटकर उसके गूदे में आधा कप दही मिलाकर इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद किसी मॉइल्ड शैंपू से बालों को धोएं। इससे भी आपके दोमुंहे बालों को हटाने में काफी मदद मिलेगी। 

5. एलोवेरा जेल से बनेगी बात

एलोवेरा जेल आपके स्किन के साथ आपके बालों पर भी काफी असरदार होते हैं। इसका मसाज आपकी स्किन के साथ आपके बालों को भी हेल्दी रखता है। दोमुंहे बालों को हटाने के लिए एलोवेरा जैल से बालों में मसाज करें और उसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ने के बाद पानी से धोएं। ऐसा करने से भी दोमुंहे बाल सही हो जाएंगे।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल