लाइव न्यूज़ :

होली 2019: त्वचा और बालों से होली का रंग निकालने का ये नुस्खा है सौ फीसदी असरदार, अभी करें ट्राई

By गुलनीत कौर | Updated: March 21, 2019 14:14 IST

होली खेलने से पहले चेहरे और पूरे बदन पर अच्छी तरह ऑलिव ऑइल लगा लें। ऑलिव ऑइल ना मिले तो कैस्टर ऑइल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों में भी ये तेल लगा लें। इसके बाद होली खेलें।

Open in App

किसी से अगर पूछें कि होली का त्योहार क्यूं पसंद है तो आगे से एक ही जवाब आता है कि इसदिन रंगों से खेलने का भरपूर मौक़ा मिलता है। लोग एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं, गालों पर गुलाल मलते हैं, रंग वाला पानी भी डालते हैं। कुल मिलाकर यह मस्ती करने का त्योहार है। इस बार होली 20 और 21 मार्च की है, जिसमें रंगवाली होली 21 मार्च को है। इसदिन का हर किसी को अभी से बेसब्री से इन्तजार हो रहा है।

होली का पर्व आता है और इसदिन लोग रंगों से खूब मस्ती भी करते हैं। लेकिन हर साल होली की शाम होने तक पछावा भी होता है। क्योंकि सुबह रंगों से खेली गई होली शाम होने तक त्वचा पर ढेर सारी एलर्जी दे जाती है। ये रंग पहले तो त्वचा से पूरी तरह निकलते नहीं हैं। दूसरा स्किन एलर्जी देते हैं। इसलिए हम आपको होली का रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके बताने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल करें और खूब होली खेलने के बाद भी पहले जैसी साफ और हेल्दी त्वचा पाएं।

स्किन से रंग छुड़ाने का तरीका:

- त्वचा पर गहरा रंग लग गया हो तो नारियल तेल को हल्का गर्म करें। त्वचा पर लगाएं। कुछ सेकंड्स का इन्तजार करें और फिर कॉटन से हटा लें। नारियल तेल के प्रभाव से रंग की त्वचा के ऊपर से पकड़ ढीली पड़ जाती है और वह आसानी से निकलता है- अगर नारियल तेल से भी रंग पूरी तरह ना निकलें तो उबटन का इस्तेमाल करें। बेसन में जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं और इसे पूरे चेहरे और त्वचा पर लगाएं। फिर पील-ऑफ मास्क की तरह रगड़ते हुए इसे चेहरे से निकालें। उबटन के साथ रंग भी निकल जाएगा

यह भी पढ़ें: होली खेलने से पहले और बाद में क्या करें, क्या नहीं, स्किन एक्सपर्ट से जानें

बालों से रंग छुड़ाने का तरीका:

- होली खेलने के बाद बालों में सीधा पानी ना डालें। अगर बालों में पानी गया है तो पहले बालों के सूखने का इंतजार करें। जब बाल सूख जाएं तौलिये या कॉटन के कपड़े से बालों पर लगा रंग झाड़ लें। जितना रंग झाड़ सकते हैं निकाल दें- इसके बाद हेयर वॉश कर लें। बाल धोने के बाद एक हेयर पैक बनाने। इसमें अंडा, आलोवेरा, प्याज का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे बालों से निकालें। अगर स्मेल ना जाए तो दोबारा हेयर वॉश कर सकते हैं

टॅग्स :होलीस्किन केयरहेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो