लाइव न्यूज़ :

हरियाली तीज स्पेशल: डार्क मेहंदी पाने के लिए करें ये 9 उपाय, सब देखते रह जाएंगे हाथों का रंग

By गुलनीत कौर | Updated: August 12, 2018 11:28 IST

Hariyali Teej Special: मेहंदी लगवाने के बाद सूरज की तेज किरणों को हाथों पर सीधा ना पड़ने दें। इससे हाथों पर चढ़ने वाला रंग हल्का हो जाएगा

Open in App

13 अगस्त, दिन सोमवार को मनाई जाने वाली हरियाली तीज का सुहागन स्त्रियों और अपने अनुकूल वर चाहने वाली कुंवारी कन्याओं के बीच बेहद महत्व है। ये स्त्रियां इसदिन 16 श्रृंगार करती हैं। इन श्रृंगारों में से एक मेहंदी भी है। तो इस हरियाली तीज आप व्रत कर रही हैं या नहीं, लेकिन अगर शगुन के तौर पर मेहंदी जरूर लगवा रही हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं हाथों की मेहंदी के रंग को डार्क करने के 5 नेचुरल तरीके। इन्हें अपनाकर आप डार्क और सुन्दर मेहंदी पा सकती हैं।

अगर हाथों पर लगी मेहंदी का रंग डार्क चाहती हैं तो मेहंदी लगवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखे:

- मेहंदी लगवाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धकर साफ कर लें। हाथों पर यदि धूल-मिट्टी होगी तो रंग डार्क नहीं चढ़ेगा- ध्यान दें कि मेहंदी लगवाने से पहले आपके हाथ अधिक ठंडे ना हों। मेहंदी का रंग हाथों के तापमान के हिसाब से भी गहरा चढ़ता है। इसलिए हाथों का तापमान नार्मल ही होना चाहिए- मेहंदी लगवाने से पहले ही हाथों की वैक्सिंग या स्क्रबिंग, जो भी करवाना हो करवा लें। क्योंकि मेहंदी लगवाने के बाद ये काम करवाने से रंग छूट जाता है- मेहंदी लगवाने के बाद सूरज की तेज किरणों को हाथों पर सीधा ना पड़ने दें। इससे हाथों पर चढ़ने वाला रंग हल्का हो जाएगा- मेहंदी उतारते समय पानी के नीच हाथ ना करें। अगर मेहंदी पूरी तरह सूख गई है तो उसे चम्मच के पिछले हिस्से या चाकू की मदद से उतारें। पाने में हाथ करने से मेहंदी का चढ़ा हुआ रंग भी हल्का हो जाता है

मेहंदी डार्क करने के लिए करें ये:

- चीनी और नींबू- जब मेहंदी लगवाने के कुछ देर बाद सूखने लगे तो एक कटोरी में नींबू और चीनी की बराबर मात्रा को मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। इस रस को मेहंदी पर कॉटन बॉल की मदद से लागाएं। इससे मेहंदी का रंग डार्क हो जाता है- सरसों का तेल- जब मेहंदी पूरी तरह से सूखने लगे तो उससे कुछ देर पहले सरसों का तेल लगा लें। आधा घंटा लगा रहने दें और इसके बाद मेहंदी निकालें। इससे रंग गहरा चढ़ता है- विक्स वेपोरब- मेहंदी निकालते ही हाथों में विक्स वेपोरब या फिर आयोडेक्स लगा लें। यह भी मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है, लेकिन मेहंदी उतारने के बाद- लौंग- मेहंदी सूखने पर उसपे लौंग का तेल लगा लें या फिर गैस पर तवा रखें और उसके गर्म होने के बाद उस पर लौंग की 5 से 6 कलियां डाल दें। जब लौंग में से धुआं निकलना शुरू हो जाए तो हाथों को उस धुएं का सेक दें। ऐसा करने से भी मेहंदी का रंग डार्क हो सकता है

टॅग्स :हरियाली तीजब्यूटी टिप्सतीज
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीहरतालिका तीज के लिए मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन, देखें आसान और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीHartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर हाथों पर रचाएं ये रॉयल मेहंदी डिजाइन, देखते ही पिया हो जाएंगे दीवाने

फ़ैशन – ब्यूटीHartalika Teej 2025: इस तीज पुरानी स्टाइल की चूड़ियों को करें अलविदा, कलाई पर सजाएं ये लेटेस्ट डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHartalika Teej 2025: बॉलीवुड हसीनाओं के ये सूट हरितालिका तीज के लिए एकदम बेस्ट, इस करें स्टाइल

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन