लाइव न्यूज़ :

बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के 6 नेचुरल तरीके

By उस्मान | Updated: April 13, 2018 12:51 IST

ज्यादा शैम्पू लगाने से आपके बालों का तेल खत्म कर सकता है जिससे वो ड्राई हो सकते हैं। अगर आप अपने बालों को नेचुरली स्मूद बनाना चाहते हैं, तो आपको यह उपाय ट्राई करने चाहिए।

Open in App

क्या आप अपने रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं? क्या आपको ऐसा लगता है कि तेल लगाने की वजह से आपके बाल रूखे हो रहे हैं? क्या आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं? जाहिर है इसके लिए आप तरह-तरह के शैम्पू और कंडीशनर इस्तेमाल करते होंगे। बावजूद इसके अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आपको कुछ और उपाय ट्राई करना चाहिए। ज्यादा शैम्पू लगाने से आपके बालों का तेल खत्म कर सकता है जिससे वो ड्राई हो सकते हैं। अगर आप अपने बालों को नेचुरली स्मूद बनाना चाहते हैं, तो आपको यह उपाय ट्राई करने चाहिए।

1) सुगंधित तेल की मालिश

सुगंधित तेल की मालिश करने से आपको स्मूद सिल्की हेयर मिल सकते हैं। इसके लिए आप टी ट्री, लेवेंडर और रोजमेरी ऑयल को अल्मोंड ऑयल में मिक्स करके सिर की मसाज करें। बेहतर रिजल्ट के लिए नियमित रूप से ऐसा करें। 

2) बियर भी है काम की चीज

आप बियर के इस्तेमाल से भी अपने बालों को मुलायम बना सकते हैं। इससे आपको बालों को मोश्चोराइजर मिलता है। इसे बालों पर लगाने से बाल नेचुरली स्मूद और सिल्की हो सकते हैं।  

3) दूध

दूध को एक स्प्रे बोटल में डालकर उसे थोड़ा-थोड़ा बालों पर छिड़कें। इसके बाद बालों को कंघी करें। आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। आपको कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

 

4) दही

आप दही में अंडा मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं। इस मिश्रण को बालों पर लगाने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पाने से धो लें। इससे आपके बाल चमकदार हो जाएंगे। अंडे को सूखे बालों के लिए बेहतर कंडीशनर माना जाता है।  

5) एलोवेरा और शहद

एलोवेरा एक बेहतर कंडीशनिंग है और बालों को मजबूत बनाता है और शहद बालों को चमक देता है। इन दोनों का मिश्रण एक बेहतर कंडीशनर बनता है। आप इस मिश्रण में जॉजोबा ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- पहली बार हेयर कलर कराने जा रहे हैं तो जान लें ये 10 बातें, नुकसान से बच पाएंगे आप

6) ओलिव ऑयल

आप अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए ओलिव ऑयल और दही का मिश्रण भी लगा सकते हैं। इस मिश्रण को बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैम्पू लगाकर पानी से धो लें। इससे आपके आपके बाल स्मूद बन जाएंगे। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो