लाइव न्यूज़ :

इस फेस्टिव सीजन सोनम, दीपिका और अनुष्का से लीजिए फैशन इंस्पीरेशन और पाइए ट्रेडिशनल लुक

By मेघना वर्मा | Updated: January 14, 2019 12:25 IST

सूट भी एक ऐसी ड्रेस है जिसे आप किसी भी ओकेजन पर बिना हिचके पहन सकती हैं। इस फेस्टिव सीजन भी साउथ की दीवा सामान्ता से इंस्पायर होकर आप सूट पहन सकती हैं। 

Open in App

देश में चारों ओर त्योहार की धूम है। मकर संक्रांति, पोंगल और लोहरी जैसे त्योहार दस्तक दे चुके हैं। ऐसे में क्या पहने और क्या ना पहने जैसे सवाल हर किसी के जुबान पर होते हैं। पोंगल, जो तमिलनाडू में मनाया जाता है, इस दिन के लिए स्पेशल साउथ सिल्क की साड़ी पहनी जा सकती है। वहीं लोहड़ी में पंजाबी सूट का जलवा होता है। कुछ ऐसे भी हैं जो इन सभी पारम्पिक परिधानों को कुछ ट्वीस्ट के साथ पहनना चाहते हैं। 

कांजीवरम साड़ी से अनारकली सूट तक, सभी पारंपरिक ड्रेसेज और आउटफिट की इस्पिरेशन आप बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से ले सकते हैं। आइए आपको बॉलीवुड के कुछ डीवा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिए चलते हैं जिनसे आप अपने फेस्टिवल आउटफिट की इंसपिरेशन ले सकते हैं। 

सोनम कपूर की यलो-सिल्क

मकर संक्राति या पोंगल के लिए आप सिल्क की साड़ी को कैरी कर सकती हैं। पीले रंग की साड़ी और लाल रंग के ब्लाउज के साथ सोनम की तरह आप भी इस लुक में गॉर्जियस लगेंगी। खास बात ये है कि इस साड़ी का लुक हैवी है तो इसके साथ आपको किसी खास ज्वैलरी की भी जरूरत नहीं होगी। 

कॉफी कलर का लांचा बेस्ट

साड़ी वियर करना नहीं चाहती तो आप सिंपर लांचा पहन सकती है। लॉग स्कर्ट के साथ शॉर्ट कुर्ता या ब्लाउज खूब जचेंगा। 

लाइट साड़ी विथ हैवी बॉर्डर

आजकल इस तरह की साड़ियां काफी फैशन में है। इस फेस्टिव सीजन आप भी दीपिका से इंस्पायर होकर ऐसी साड़ी पहन सकती हैं जिसमें सिर्फ बॉर्डर पर काम हो बाकी पूरी साड़ी प्लेन हो। 

नेट इज एवरग्रीन

शिफॉन और नेट का सीजन कभी ओल्ड नहीं होता। अनुष्का की तरह आप भी सिल्क ब्लाउज और स्कर्ट के साथ नेट की साड़ी को कैरी कर सकती हैं।  

सिंगल प्लेट

साड़ी किसी भी फंक्शन के लिए सबसे सूटेबल वीयर होता है। शादी हो या फेस्टिव, साड़ी में हर औरत बेहद खूबसूरत लगती है। शिल्पा की तरह आप भी इस फेस्टिव सीजन कोटी-ब्लाउज के साथ सिंगल प्लेट की साड़ी वियर कर सकती हैं। 

सूट बनाए मूड

सूट भी एक ऐसी ड्रेस है जिसे आप किसी भी ओकेजन पर बिना हिचके पहन सकती हैं। इस फेस्टिव सीजन भी साउथ की दीवा सामान्ता से इंस्पायर होकर आप सूट पहन सकती हैं।   

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?