गर्मी के सीजन में परफ्यूम खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं कम हो होगी खुशबू

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2022 15:08 IST2022-05-31T15:07:04+5:302022-05-31T15:08:27+5:30

पसीने और उसकी बदबू से बचने के लिए कितना ही परफ्यूम क्यों ना लगा लो, कुछ देर बाद उसका असर खत्म हो जाता है। लेकिन इसमें गलती परफ्यूम की नहीं, आपकी है। अगर आप सही परफ्यूम का चुनाव करें तो यह गर्मियों में आपका साथ दे सकता है। 

five tips to help you choose the ideal summer fragrance | गर्मी के सीजन में परफ्यूम खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं कम हो होगी खुशबू

गर्मी के सीजन में परफ्यूम खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं कम हो होगी खुशबू

Highlightsमहिलाएं फ्रूट और साइट्रस दोनों तरह की खुशबू वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करें। आजकल मार्केट में ऐसे कई परफ्यूम आ गए हैं जो पुरुष और महिलाओं, दोनों द्वारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

गर्मियों का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद नहीं होता है। इतनी गर्मी में एसी या कूलर की ठंडक से बाहर निकलने का मन नहीं करता है क्योंकि बाहर निकलते ही तेज धुप और गर्मी के कारण आने वाले पसीने को झेलना पड़ता है। 

पसीने और उसकी बदबू से बचने के लिए कितना ही परफ्यूम क्यों ना लगा लो, कुछ देर बाद उसका असर खत्म हो जाता है। लेकिन इसमें गलती परफ्यूम की नहीं, आपकी है। अगर आप सही परफ्यूम का चुनाव करें तो यह गर्मियों में आपका साथ दे सकता है। 

- गर्मियों का मौसम सर्दियों की तरह आलस से भरपूर नहीं होता है। यह एक फ्रेश मौसम है लेकिन अगर आपका परफ्यूम भी इस मौसम की ताल से ताल मिलाकर चले तो कितना अच्छा हो। इसलिए गर्मियों में फ्रेश और साइट्रस खुशबू वाले परफ्यूम का ही चुनाव करें। ये आपको फ्रेश फीलिंग देते रहते हैं। 

- महिलाएं फ्रूट और साइट्रस दोनों तरह की खुशबू वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करें। इनकी खुशबू लंबे समय तक बनी भी रहती है और ये आपको फ्रेश होने का एहसास दिलाते रहेंगे। 

- हमेशा लंबे समय तक टिकने वाले वाले परफ्यूम को चुनें। सिर्फ खुशबू देखकर परफ्यूम सेलेक्ट ना करें। पहले परफ्यूम के बारे में जानें, उसका असर कितनी देर तक रहता है वह पता करें। इसके बाद ही खरीदें।

- परफ्यूम लेते समय थोड़ा एक्सपेरिमेंट भी करें। आजकल मार्केट में ऐसे कई परफ्यूम आ गए हैं जो पुरुष और महिलाओं, दोनों द्वारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनकी खुशबू लंबे समय तक टिकती भी है और खुशबू अच्छी भी होती है। 

- परफ्यूम के दो तरह के वर्जन मार्केट में उपलब्ध होते हैं- पहला, 'ए डू ट्वालेट' और दूसरा है 'ए डू परफ्यूम'। इसमें से गर्मियों के लिए दूसरे वाला वर्जन सही रहता है। इसकी खुशबू भीनी और फ्रेश होती है जो इस मौसम के हिसाब से परफेक्ट है।

Web Title: five tips to help you choose the ideal summer fragrance

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे