लाइव न्यूज़ :

क्या हर दूसरे दिन फेस मास्क लगाना सही है? जानें हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए फेस पैक

By गुलनीत कौर | Updated: September 7, 2018 09:32 IST

Face Mask Tips for women in Hindi:नेचुरल चीजों से घर पर बने फेस मास्क हमेशा स्किन के लिए पॉजिटिव रिजल्ट ही देते हैं, लेकिन अगर उनमें भी केमिकल हो तो अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Open in App

फेस मास्क पार्लर जाकर लगवाएं या फिर घर पर ही इसका इस्तेमाल करें, दोनों में अधिक अंतर नहीं होता है। लेकिन जानने योग्य बात यह है कि सप्ताह में या महीने में कितनी बार फेस मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि यह फायदा तो दे, लेकिन कोई नुकसान ना दे। फेस मास्क से हमारी त्वचा में निखार आता है, त्वचा हाइड्रेट और मॉइस्चराइज होकर साफ लगने लगती है।

विभिन्न स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक आप किस तरह का फेस मास्क यूज कर रहे हैं, इस बात पर भी निर्भर करता है कि इसे सप्ताह में कितनी बार इस्तेमाल किया जाए। उदाहरण के लिए तीन खास प्रकार के फेस मास्क आते हैं:

1. एंटी-एजिंग2. एक्स्फोलिएटिंग3. एंटी-एक्ने

इस तरह के फेस मास्क अधिक केमिकल वाले होते हैं, इसलिए इन्हें निर्देशानुसार ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सामान्यतः ये फेस मास्क महीने में एक या दो बार ही यूज करने चाहिए।

लेकिन रोजाना जो फेस मास्क इस्तेमाल किए जा सकते हैं उनमें ये क्वालिटीज होती हैं:

- एलोवेरा- एंटीऑक्सीडेंट- नियासिन विटामिन- विटामिंस

ये भी पढ़ें: सप्ताह में कितनी बार करना चाहिए बालों को शैम्पू? जानें रोजाना शैम्पू करने के फायदे, नुकसान

चलिए फेस मास्क के टाइप के अनुसार जानते हैं कि इन्हें कितने अंतराल में इस्तेमाल किया जाना चाहिए:

1. चारकोल फेस मास्क

चारकोल फेस मास्क भी काफी हार्श होता है और इसमें केमिकल की काफी मात्रा होती है। यह स्किन से बैक्टीरिया, टोक्सिन, गंदगी, ऑइल, दूषित कणों को खींच निकालता है। यह एक ही बार में काफी गहराई से काम करता है इसलिए स्किन एक्सपर्ट की राय में इसका महीने में एक बार ही इस्तेमाल होना चाहिए।

2. जेलाटीन फेस मास्क

त्वचाका में पोषक तत्वों की कमी होने पर, त्वचा के मुरझाने पर, डेड स्किन सेल्स के बढ़ जाने पर जेलाटीन फेस मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह भी स्किन के लिए काफी हार्श होता है। इसलिए इसका जल्दी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्किन एक्सपर्ट महीने में अधिकतम 2 बार जेलाटीन फेस मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें: शहनाज़ हुसैन के 5 ब्यूटी टिप्स जो दिलाएंगे गुलाबों-सा निखार

3. कोरियन शीट फेस मास्क

आजकल मार्केट में शीट वाले फेस मास्क काफी आ गए हैं। इसको इस्तेमाल करना एक फैशन ट्रेंड बन रहा है। इसे चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद यह अपने आप गीला होकर निकलने लगता है। इन्हीं 20 मिनट में यह स्किन पर अपना काम कर जाता है, इसलिए स्किन एक्सपर्ट इसे स्किन के लिए हार्श ही मानते हैं। लेकिन फिर भी सप्ताह में एक बार और महीने में अधिकतम तीन बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

4. क्ले फेस मास्क

क्ले फेस मास्क को लोग आर्गेनिक मानते हैं और इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन याद रखें कि इन फेस मास्क में भी केमिकल की अच्छी मात्रा होती है। क्ले फेस मास्क स्किन पर गहराई से काम करते हैं और उसे पोषक तत्व प्रदान करते हैं। क्ले फेस मास्क को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. घर पर बने फेस मास्क

नेचुरल चीजों से घर पर बने फेस मास्क हमेशा स्किन के लिए पॉजिटिव रिजल्ट ही देते हैं। इनमें केमिकल की मात्रा ना के बराबर होती है। अगर आप खुद से कोई सीरम इनमें मिलाएं तो ही ऐसे फेस मास्क में केमिकल आता है। प्राकृतिक होने की वजह से इनका अधिक इस्तेमाल नुकसान नहीं देता है लेकिन फिर भी इसे सप्ताह में अधिकतर 3 बार ही यूज करें। इससे अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन