लाइव न्यूज़ :

दिशा पाटनी जैसी जवां और खूबसूरत त्वचा के लिए फॉलो करें उनके टॉप 4 ब्यूटी सीक्रेट

By गुलनीत कौर | Updated: March 14, 2018 14:22 IST

अपने होंठों को हमेशा सॉफ्ट और सुन्दर बनाए रखने के लिए दिशा लिप बाम से उन्हें हमेशा हाइड्रेट बनाए रखने की कोशिश करती हैं।

Open in App

अपनी पहली फिल्म एम एस धोनी से ही अपनी क्यूटनेस के चलते फेमस हुई दिशा पाटनी अब बाघी-2 में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर आ जाएगी। यह फिल्म एक एक्शन और थ्रिलर दृश्यों से भरपूर लग रही है लेकिन यहां भी दर्शकों को दिशा एक क्यूट और खूबसूरत लड़की के अंदाज में दिखेगी। डिश की सादगी में भी उनकी खूबसूरती ट्रेलर में साफ-साफ देखी जा सकती है।

हाल ही में एक अंग्रेजी मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए दिशा पाटनी ने अपने ब्यूटी सीक्रेट्स जाहिर किए हैं। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए वे क्या-क्या करती हैं, कैसे कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती हैं, किन बातों का खास ख्याल रखती है और डाइट में क्या फॉलो करती हैं, इन सभी विषयों पर बताया है दिशा ने। चलिए जानते हैं दिशा पाटनी के ब्यूटी सीक्रेट्स, फॉलो कर पाएं ग्लोइंग स्किन:

1. चेहरे के लिए:

अपने चेहरे को हर पल निखार और ग्लो देने के लिए दिशा फेस पर रोज क्लीनजर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। यह चेहरे पर नमी बनाए रखने में मदद करता है और चेहरा ड्राई और खिंचा-खिंचा नहीं लगता है। चेहरे पर मॉइस्चराइजर से पहले दिशा फेस सीरम भी लगाती हैं। लेकिन अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या मुंहासे हैं तो आप फाउंडेशन औरकंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. होंठों और बालों के लिए:

अपने होंठों को हमेशा सॉफ्ट और सुन्दर बनाए रखने के लिए दिशा लिप बाम से उन्हें हमेशा हाइड्रेट बनाए रखने की कोशिश करती हैं। बालों में बादाम का तेल लगाती हैं और कुछ मिनटों तक मसाज भी करती हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है और वे मजबूत और घने बनते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मियों की टॉप 7 स्किन प्रॉब्लम पर एक्सपर्ट से जानें घरलू उपचार

3. डाइट का ख्याल:

फिट और सुन्दर दिखने के लिए दिशा डाइट के मामले में सबसे अधिक जोर पानी पीने पर देती हैं। अधिक से अधिक पाने पीने से स्किन और बालों दोनों को फायदा मिलता है। बॉडी अन्दर से हाइड्रेट रहेगी तो स्किन पर ग्लो आने में मदद मिलती है। डाइट प्लान की बात करें तो दिशा की रोजाना की डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल होती हैं। इसके अलावा स्नैक्स में वे फल खाना पसंद करती हैं।

4. वर्कआउट रूटीन:

बॉडी को फिट और स्किन को हमेशा चमकदार बनाए रखने के लिए दिशा डांसिंग के साथ जिमनास्टिक को भी अपनी रूटीन में शामिल करती हैं। इसके अलावा कार्डियो एक्सरसाइज और वेट लिफ्टिंग उनकी वर्कआउट लिस्ट में शामिल है। 

टॅग्स :दिशा पटानीब्यूटी टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडबॉलीवुड अभिनेत्रीफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?