लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या से लेकर दीपिका-कंगना तक, कान फेस्टिवल में ड्रेस रिपीट करती दिखाई दीं बॉलीवुड हसीनाएं, देखें तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: May 20, 2019 09:39 IST

रविवार को बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ब्यूटीफुल गोल्डन कलर के गाउन में दिखाई दीं। ऐश्वर्या कान्स में शामिल होने वाली इस बार की चौथी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उनके बाद अभी सोनम कपूर की एंट्री होना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत इस साल 14 मई से हुई16 मई को कंगना रानौत और दीपिका पादुकोण ने कान के रेड कार्पेट पर एंट्री ली थीरविवार को बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं

बॉलीवुड हसीनाओं में बेहद खूबसूरत और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन बीती रात कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। ऐश्वर्या गोल्डन कलर के बेहद सुन्दर गाउन में थीं। यह एक मरमेड याने जलपरी के डिजाईन वाला गाउन था जिसे पहनकर ऐश्वर्या किसी समुद्री राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी दिखाई दीं। आराध्या को भी उन्होंने गोल्डन रंग की ड्रेस ही पहनाई थी। मां बेटी की ये जोड़ी बेहद जच रही थी। 

रविवार को ही ऐश्वर्या अपनी बेटी संग कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंची। ऐश्वर्या से पहले अभी तक बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, कंगना रानौत, प्रियंका चोपड़ा और टीवी एक्ट्रेस हिना खान रेड कार्पेट की शान बढ़ा चुकी हैं। सभी हसीनाओं ने बेहद सुन्दर ड्रेसेस कैरी करते हुए फैंस का दिल जीता। सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। कान फिल्म फेस्टिवल के ड्रेस कोड के हिसाब से सभी ने अपने लिए बेस्ट ड्रेस चुनी मगर क्या आपने इन ड्रेस में कुछ समानता नोटिस की?

बीते सालों से लेकर इस साल इन एक्ट्रेस द्वारा पहनी गई ड्रेस पर यदि ध्यान दिया जाए तो डिजाइनिंग में काफी समानाताएं देखने को मिल रही हैं। ये हसीनाएं बीते सालों में पहनी हुई अपनी ही ड्रेस के डिजाईन को इस साल भी दोहराती हुई नजर आई हैं। इसके अलावा अन्य एक्ट्रेस के ड्रेस डिजाईन को भी कॉपी किया है। चलिए आपको बताते हैं कैसे।

ऐश्वर्या ने रिपीट की ड्रेस

कान फिल्म्स फेस्टिवल 2019 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने गोल्डन रंग के खूबसूरत गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। यह एक मरमेड स्टाइल गाउन है। इसे आप फिश कट स्टाइल भी कह सकते हैं। जिसके पीछे लंबा कपड़ा चला आ रहा है। अंग्रेजी में इसे गाउन का 'ट्रेन' कहा जाता है। अब आप ऐश्वर्या के पिछले साल की ब्लू ड्रेस याद कीजिए। वह भी फिश कट ड्रेस थी जिसके पीछे लंबा ट्रेन स्टाइल था। उससे भी पहले ऐश्वर्या ने गोल्डन रंग का एक गाउन पहना था। वह गाउन भी फिश कट स्टाइल का ही था। इस तरह ऐश्वर्या खुद ही अपने ड्रेस स्टाइल को रिपीट करती हुई दिखाई दी हैं।

यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में कंगना के लुक को इन डिज़ाइनर ने बनाया रॉयल, हेयरस्टाइल और आई मेकअप पर हुई खास मेहनत

दीपिका ने भी रिपीट किया अपना ड्रेस स्टाइल

कान फिल्म फेस्टिवल के अलावा एक और इंटरनेशनल इवेंट 'मेट गाला' में भी दीपिका पादुकोण हिस्सा लेती हैं। इंटरनेशनल लेवल पर प्रसिद्धी हासिल करने वाली इस हसीना ने अपने पिछले साल के पिंक गाउन और इस साल के वाइट गाउन में डिजाइनिंग की काफी समानताएं रखी हैं। गाउन पर नो-एम्ब्रायडरी, उंच हेयरस्टाइल, कैट आईज लुक, गाउन के ऊपर अलग से कपडा लगाते हुई इसे लिफ्ट किया गया और पैरं में हाई हील्स। साफ दिख रहा है कि दीपिका द्वारा कुछ खास एक्सपेरिमेंट नहीं किया गया है। 

कंगना ने कॉपी की ड्रेस?

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 के दूसरे दिन कंगना ने जिस वाइट गाउन को पहनकर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे उसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना की। लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के बीते साल के ब्लू और गोल्डन गाउन की डिजाइनिंग को मिक्स करते हुए ये ड्रेस बनवाई है। क्यूंकि कंगना की भी इस ड्रेस में ऐश्वर्या की गोल्डन ड्रेस की तरह आगे से फिश स्टाइल है और ब्लू ड्रेस की तरह पीछे लॉन्ग ट्रेन बनी है। 

टॅग्स :कान फिल्म फेस्टिवलऐश्वर्या राय बच्चनदीपिका पादुकोणकंगना रनौतप्रियंका चोपड़ाफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?