लाइव न्यूज़ :

कुट्टू का आटा सिर्फ सेहत नहीं, सुंदरता भी बढ़ाए, स्किन और हेयर के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: October 12, 2018 17:46 IST

Navratri 2018 Buckwheat Benefits for Skin & hair in Hindi: कुट्टू का आटा में थोड़ा गुलाब जल मिलाएं और इसे हर एक दिन के अंतर में सोने से पहले लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें, नेचुरल ग्लो मिलेगा।

Open in App

हिन्दू घरों में 'कुट्टू का आटा' काफी फेमस है। बच्चे भी जानते हैं कि व्रत मने कुट्टू का आटा फलाहार के रूप में उपयोग में लाया जाता है। अंग्रेजी में इसे 'buckwheat' कहते हैं। विशेषज्ञों की राय में मूल रूप से यह कोई आटा नहीं है, बल्कि एक फल के बीज हैं। लेकिन इन्हें पीसकर आटे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

कुट्टू का आटा जितना अधिक काला होता है, उतना ही उसे पौष्टिक माना जाता है। इसके सेहत से जुड़े गुणों की बात करें तो इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है, बीपी नार्मल रहता है, दिल से जुड़े रोगों से बचाव होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, अस्थमा और स्तन के कैंसर से बचाव होता है।

कुट्टू का यह आटा केवल सेहत ही नहीं, सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी काम आता है। आइए आपको बताते हैं कैसे:

1. कुट्टू का आटा एक नेचुरल सनस्क्रीन लोशन की तरह काम करता है। सूरज की तेज किरणों से होने वाले सनटैन को ठीक करने का एक सरल और सस्ता इलाज है कुट्टू का आटा।

2. बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों और ढलती त्वचा अको भी टाइट रखता है कुट्टू का आटा। घर पर बनने वाले फेस पैक में इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन जवान रहती है।

ये भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पानी है तो नवरात्रि के नौ दिन करें इन 5 चीजों का जमकर सेवन

3. अगर नेचुरल ग्लो चाहिए तो कुट्टू का आटा में थोड़ा गुलाब जल मिलाएं और इसे हर एक दिन के अंतर में सोने से पहले लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें, नेचुरल ग्लो मिलेगा।

4. बालों के लिए भी कुट्टू का आटा फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, बी, जिंक बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे हैं।

5. कुट्टू के आटा में मौजूद विटामिन-बी6 रूसी, बालों के टूटने-झड़ने, स्प्लिट-एंड्स आदि का इलाज करता है।

टॅग्स :नवरात्रिस्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेहेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो