Beauty Tips: बिना वैक्सिंग के दूर होंगे आपके अनचाहे बाल, बस नींबू और चीनी मिलाकर करना होगा ये एक काम

By मेघना वर्मा | Published: January 7, 2020 07:10 AM2020-01-07T07:10:31+5:302020-01-07T07:10:31+5:30

आप भी वैक्सिंग और शेविंग के लिए बहुत सारे तरीके अपनाती होंगी मगर इसका कोई हल नहीं नकलता होगा। मगर आज हम कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको अनचाहे बालों की ग्रोथ से लड़ने में मदद मिलेगी। 

Beauty Tips: home remedies to get rid of facial hair in hindi | Beauty Tips: बिना वैक्सिंग के दूर होंगे आपके अनचाहे बाल, बस नींबू और चीनी मिलाकर करना होगा ये एक काम

Beauty Tips: बिना वैक्सिंग के दूर होंगे आपके अनचाहे बाल, बस नींबू और चीनी मिलाकर करना होगा ये एक काम

Highlightsबेसन को भी बहुत सारे प्राकृतिक गुणों से भरपूर बताया जाता है। अंडा सेहत और त्वचा दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है।

भारतीय व्यंजन में ऐसे बहुत से खाने के समान हैं जिन्हें खाने से ना सिर्फ सेहत फिट रहती है बल्कि आपकी ब्यूटी भी बनी रहती है। चेहरे के निखार के साथ अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए भी इन खाने के समानों को इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आप भी वैक्सिंग और शेविंग के लिए बहुत सारे तरीके अपनाती होंगी मगर इसका कोई हल नहीं नकलता होगा। मगर आज हम कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको अनचाहे बालों की ग्रोथ से लड़ने में मदद मिलेगी। 

आप भी जानिए कौन से हैं वो खाने के समान जिनकी मदद से आप अनचाहे बालों को दूर कर सकती हैं। 

1. चीनी और नींबू का रस

कई बार लड़कियों के चेहरे पर अनचाहे बाल उग आते हैं। जिन्हें हटाने के लिए पार्लर पर लड़कियां हजारों रुपये खर्च कर देती हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो 2 चम्मच चीनी और 2 चम्मच नींबू के रस से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। 2 चम्मच नींबू और चीनी का मित्रण बनाएं जिसे घर्म करें। जब ये सहन करने लायक हो जाए तो इसे बालों वाली जगह पर लगा लें। इसके 20 से 25 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से ना सिर्फ आपके बाल रिमूव होंगे बल्कि वहां बाल कम उगने लगेंगे। 

2. बेसन

बेसन को भी बहुत सारे प्राकृतिक गुणों से भरपूर बताया जाता है। आपके चेहरे पर अतिरिक्त बाल हों तो बेसन में हल्दी का पाउडर मिलाकर उसे चेहर पर रोजाना तौर पर लगाइए। इससे ना सिर्फ चेहरे की रंगत अच्छी हो जाएगी बल्कि आपके चेहरे से सारे अनचाहे बाल भी गायब हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर अन्य दाग-धब्बे भी गायब हो जाएंगे। हल्दी को एंटीबैक्टिरिया माना जाता है। इससे आपके चेहरे पर निखार भी आ जाएगा।

3. अंडे

अंडा सेहत और त्वचा दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है। मास्क बनाने के लिए एक अंडा लेकर उसमें आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाएं इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। इसके बाद इसका पेस्ट बनाकर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। उस हिस्से पर लगाएं जहां आपके अनचाहे बाल हों। ये जैसे ही सूख जाए इसे सख्ती से खींचकर निकाल लें। इसके साथ आपके बाल भी निकल जाएंगे।

Web Title: Beauty Tips: home remedies to get rid of facial hair in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Fashionफैशन