लाइव न्यूज़ :

हाथों को सुंदर बनाने के 15 आसान उपाय, आज ही नोट कर लें

By गुलनीत कौर | Updated: April 23, 2018 13:43 IST

जब भी संभव हो तो अपने हाथों को नींबू मिले पानी से धोएं। यह पानी अगर थोड़ा गुनगुना अहो तो और भी अच्छा है।

Open in App

खुद की सुंदरता को बनाए रखने की बात आती है तो हम सबसे पहले अपने चेहरे, इसके बाद बाल और फिर हाथ-पैरों की ओर ध्यान देते हैं। इसी क्रम में अमूमन सभी लोग खुद को खूबसूरत बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अक्सर लोग चेहरे और बालों पर तो ध्यान दी देते हैं लेकिन हाथों-पैरों को छोड़ देते हैं। यहीं हम सबसे बड़ी गलती करते हैं। चेहरे की तरह ही हाथ-पांव की केयर करना भी जरूरी है। पांव से अधिक हाथों का ख्याल रखना अधिक इम्पोर्टेन्ट है।

रोजाना ना जाने कितने कार्यों को करने में हम हाथों का इस्तेमाल करते हैं। धुल-मिट्टी से लेकर गंदी चीजों पर हमारे हाथ लगते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि जिन हाथों से हम इतने काम करते हैं, उनकी सुंदरता बनाए रखने के लिए भी हम कुछ काम करें। यहां हम आपको हाथों को सॉफ्ट और गोरा बनाने के 15 उपाय बताने जा रहे हैं जिनमें से अगर आप 4-5 भी याद रख लें और समय रहते फॉलो करें तो सुंदर हाथ पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बेदाग खूबसूरती के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं 10 में से कोई एक चीज

1. हाथों को गोरा रखने के लिए रात सोने से पहले दूध के ऊपर की मलाई उतारें, उसमें नींबू की 3-4 बूंदें डालें और हाथों पर मलें। एक सप्ताह रोजाना इस प्रयोग को करने से फटे हाथों, हाथों की झुर्रियों और डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा2. हाथों को गोरा बनाने के लिए दूध में पीसा हुआ बादाम, नींबू की कुछ बूंदें और ग्लिसरीन डालकर मिला लें। यह एक प्रकार का स्क्रब बन जाएगा, इससे हाथों पर 2 से 3 मिनट मसाज करें। टैनिंग, डेड स्किन, झुर्रियों आदि से छुटकारा मिलेगा3. अगर आपकी स्किन ड्राई है और हाथ अक्सर रूखे रहते हैं तो दूध में गुलाब जल और हल्दी मिलाकर हाथों पर 2 से 3 मिनट मसाज करें। हाथों का रूखापन भी जायेगा और गोरा निखार मिलेगा4. एक बाउल में थोड़ा पानी लें और बराबर मात्रा में सिरका ही मिला लें। इस पानी में 5 मिनट के लिए हाथों को डुबोएं। हाथ निकालकर तौलिये से पोंछ लें। हाथ की टैनिंग और डेड स्किन निकल जाएगी5. आधा चम्मच सेंधा नमक, आधा चम्मच ऑलिव ऑइल और नींबू की 4 से 5 बूंदें, इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट से हाथों पर कुछ देर मसाज करें और फिर हाथ धो लें

यह भी पढ़ें: खूबसूरत बाल पाने के लिए इस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल

6. हाथों को मुलायम बनाए रखने के लिए सोने से पहले हाथों पर पेट्रोलियम जेल लगाकर सो जाएं7. हाथों पर कच्चे दूध से 2 मिनट मसाज करके सो जाएं, तो यह भी हाथों को सॉफ्ट बनाने का बेहतरीन नुस्खा है8. हाथों पर टैनिंग अधिक हो रही हो तो फ्रेश एलोवेरा लें और उससे हाथों पर 2 से 3 मिनट मसाज करें। उसे निकाले बिना सो जाएं और सुबह हाथ धोएं। एक सप्ताह लगातार इस उपाय को करें, टैनिंग, झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा9. दिन में दो बार, सुबह और रात सोने से पहले बादाम रोगन से  हाथों की मालिश करें। हाथ सॉफ्ट बनेंगे और शाइन भी करेंगे10. गुलाब के फूलों में त्वचा को निखारने के गुण होते हैं। फ्रेश गुलाब लाकर घर पर ही उसे पानी में उबालें और पानी ठंडा करने पर हाथ और मुंह धोने के लिए इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें: आप भी कर सकती हैं इन 7 बेबी प्रोडक्ट का इस्तेमाल, पाएंगी खिली-खिली त्वचा

11. जब भी संभव हो तो अपने हाथों को नींबू मिले पानी से धोएं। यह पानी अगर थोड़ा गुनगुना अहो तो और भी अच्छा है12. हाथों पर टैनिंग हो रही हो तो आलू को बीच से काटकर हाथों पर रगड़ें। उंगलियों के जॉइंट्स पर प्रेशर देते हुए रगड़ें। सबसे अधिक टैनिंग यहां पर ही होती है13. गर्मियों में हाथों पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। यह सूरज की तेज किरणों से प्रोटेक्ट करेगा14. अपने बैग में हमेशा सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर या फिर कैसी भी क्रीम रखें। जब हाथ धोये इस क्रीम को दोबारा लगाएं। यह स्किन को प्रदूषण, दूषित तत्वों से बचाएगी15. क्रीम के अलावा बैग में हमेशा रोएंदार रुमाल या फिर सॉफ्ट नैपकिन रखें। हार्ड रुमाल का बार-बार इस्तेमाल करने से भी त्वचा रूखी बनती है

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन