लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शेट्टी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स, जानें एक्ट्रेस के खूबसूरत बालों का राज

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 5, 2022 17:35 IST

बाहुबली की 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी की गिनती देश की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। ऐसे में जानते हैं अनुष्का की सुंदरता और फिटनेस से जुड़े ऐसे राज बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप भी उनकी तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का रोज सुबह नाश्ते में ब्रेड और शहद खाती हैं।शहद उनकी त्वचा को अन्दर से सुन्दर और बॉडी को भी फिट बनाए रखने में मदद करता है।

बाहुबली की 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी तेलुगु सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। उनकी खूबसूरती के चर्चे दक्षिण भारत में तो बहुत होते रहे हैं लेकिन फिल्म बाहुबली के बाद से पूरा भारत उनकी सुंदरता की तारीफ करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको अनुष्का की सुंदरता और फिटनेस से जुड़े ऐसे राज बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप भी उनकी तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।

अनुष्का शेट्टी के 3 ब्यूटी सीक्रेट्स

-अनुष्का को प्रकृति से बेहद प्यार है और खुद की खूबसूरती बनाए रखने के लिए वे बस नेचर का ही सहारा लेती हैं। उनके मुताबिक स्किन को नेचुरल ग्लोइंग बनाना हो तो सिर्फ अधिक से अधिक पानी पिएं। पानी ही स्किन से जुड़ी हर समस्या का इलाज है।

-सर्जरी और महंगे कॉस्मेटिक के रोजाना इस्तेमाल से अनुष्का दूर रहती हैं। इसकी जगह वो नेचुरल ट्रीटमेंट को अपनाती हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए अनुष्का नींबू के रस और बेसन का नियमित इस्तेमाल करती हैं।

-अनुष्का रोज सुबह नाश्ते में ब्रेड और शहद खाती हैं। शहद उनकी त्वचा को अन्दर से सुन्दर और बॉडी को भी फिट बनाए रखने में मदद करता है।

अनुष्का के बालों का राज

-साउथ इंडियन एक्ट्रेस की स्किन और बालों का सबसे बड़ा राज कोकोनट वाटर का अधिक से अधिक सेवन होता है। लेकिन अनुष्का अपने बालों की कुछ एक्स्ट्रा केयर भी करती हैं।

-अनुष्का नियमित रूप से अपने बालों में तेल लगाती हैं। तेल में वे ऑलिव ऑइल, मस्टर्ड ऑइल, कोकोनट ऑइल, आदि का समय समय से इस्तेमाल करती रहती हैं। ये सभी तेल उनके बालों को नेचुरल शाइन और ग्रोथ प्रदान करते हैं।

अनुष्का का फिटनेस मंत्र

-बॉडी को फिट और एक्टिव बनाए रखने के लिए अनुष्का जिम जाने में विशवास नहीं करती हैं। इसके लिए वे केवल योग का सहारा लेती हैं। रोजाना सुबह योग से अनुष्का अपने दिन की शुरुआत करती हैं। 

-योग के अलावा कम से कम 30 मिनट वे एक्सरसाइज करती हैं। ये एक्सरसाइज सिर्फ और सिर्फ उनके स्टैमिना को मजबूत बनाए रखने के लिए की जाती है ताकि शूटिंग के दौरान वे जल्दी आ जाएं।

अनुष्का का डाइट प्लान

-अनुष्का स्ट्रिक्ट डायट फॉलो करने में विश्वास नहीं करती। लेकिन कोशिश करती हैं कि उनकी रोजाना की डायट में अधिक से अधिक हरी सब्जियां और फ्रूट्स हों।

-इसके अलावा अनुष्का किसी भी हाला में रात 8 बजे से पहले डिनर करने की कोशिश करती हैं।

टॅग्स :अनुष्का शेट्टीबाहुबली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ की रोंगटे खड़े कर देनेवाली फिल्म 'कतानार', पहली झलक देखकर भूल जाएंगे बाहुबली और पुष्पा को...

बॉलीवुड चुस्कीमैसूर में प्रभास के स्टैच्यू से खुश नहीं बाहुबली निर्माता, दी कार्रवाई की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीGadar 2 box office collection day 26: 'जवान' के आगे सनी देओल की फिल्म की रफ्तार हुई धीमी, तोड़ देगी बाहुबली 2 का हिंदी रिकॉर्ड!

बॉलीवुड चुस्कीगदर 2 ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, 500 करोड़ क्लब में शामिल पठान और बाहुबली 2 को चुनौती दे सकती है फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सुपरस्टार चिरंजीवी ने साझा किया पुराना वाकया, बताया कैसे दिल्ली में उन्हें होना पड़ा था बेइज्जत और शर्मिंदा

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth Mehndi Design 2025: करवा चौथ पर पैरों में लगाए सुंदर मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी पैरों की खूबसूरती

फ़ैशन – ब्यूटीKarva Chauth 2025: इन यूनिक चूड़ा सेट से बढ़ाए अपने कलाई की खूबसूरती, करवा चौथ के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन दिखना चाहती हैं नई नवेली दुल्हन की तरह, ट्राई करें ये ट्रेंडी लहंगा डिजाइन