लाइव न्यूज़ :

बिना किसी खर्च के घर पर बनाएं एलोवेरा का ये पैक, हर स्कीन के लिए है बेस्ट, दाग-धब्बे होंगे चुटकियों में दूर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 20, 2019 07:21 IST

हम आपको ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर तरह के स्किन के लिए फायदेमंद होगा। हम बता रहे हैं हल्दी और एलोवेरा के फेस पैक के बारे में, जो सभी स्कीन के लिए बेस्ट है। सबसे अच्छी बात की इसके लिए आपको कोई खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएलोवेरा स्कीन को कूल रखता है और मॉस्चराइज भी रखता हैइस पैक से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं

खूबसूरत और बेदाग चेहरा हर किसी की चाहत होती है। इसे पाने के लिए लड़कियां क्या-क्या प्रॉडक्ट ट्राई नहीं करती हैं। महंगे कॉस्मैटिक्स के अलावा कई तरह के घरेलू नुस्खे भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाती है।

ऐसे में कुछ नुस्खे तो काम कर जाते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वो सभी पर काम करें। यानी कि ड्राई स्कीन के लिए जो फेस मास्क ज्यादा इफेक्टिव है, वो जरूरी नहीं कि नॉमर्ल या ऑइली स्कीन के लिए भी हो।

ऐसे में परेशान ना हो। हम आपको ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर तरह के स्किन के लिए फायदेमंद होगा। हम बता रहे हैं हल्दी और एलोवेरा के फेस पैक के बारे में, जो सभी स्कीन के लिए बेस्ट है। सबसे अच्छी बात की इसके लिए आपको कोई खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।

हम सभी के घर में एलोवेरा का पेड़ मौजूद होता है। इसके साथ ही मसालों के लिए हल्दी भी मौजूद होती है।

तो आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने का तरीका:

एलोवेरा की एक पत्ती तोड़ लें। अब इसके अंदर का गुदा निकालकर मिक्सर में डाल दें। अब इसमें 2 चुटकी हल्दी और नींबू का रस डालकर पीस लें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

एक घंटे के बाद पानी की कुछ बूंदें हाथ पर लेकर चेहरे की मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में कम से कम 4 दिन लगाएं।

कुछ ही हफ्तों में चेहरे पर ग्लो दिखने के साथ ही दाग-धब्बे भी गायब हो जाएंगे।

टॅग्स :स्किन केयरहल्दी वाला फेसपैक
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

स्वास्थ्यHoli 2025: होली की मस्ती के बीच रखें अपनी स्किन का ख्याल, रंग खेलने से पहले बालों और आंखों के साथ त्वचा के लिए करें ये काम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो