लाइव न्यूज़ :

डैंड्रफ से छुटकारा पाने का रामबाण इलाज है नीम, 10 में से चुनें कोई भी एक उपाय, 2 इस्तेमाल में मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: November 21, 2018 09:00 IST

नीम, टी-ट्री और तुलसी के पत्तों के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस तेल को बालों की जड़ों और पूरे बालों पर अच्छी तरह लगा लें। यह एक असरदार हेयर केयर रेमेडी है। 

Open in App

डैंड्रफ की समस्या हो तो नीम को सबसे असरदार इलाज माना जाता है। यह जड़ से डैंड्रफ की प्रॉब्लम को खत्म करता है और स्कैल्प को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। अगर आप भी लंबे समय से डैंड्रफ की दिक्कत से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने का हर संभव तरीका अपनाने के बाद थक चुकी हैं तो हम आपको 10 सबसे कॉमन लेकिन असरदार तरीके बताने जा रहे हैं। इन्हें ट्राई करें और एक हफ्ते के भीतर ही बेहतरीन रिजल्ट पाएं। 

1. हेयर वॉश कर लें। इसके बाद स्कैल्प पर एप्पल सिडार विनेगर लगाएं। केवल 2 से 3 मिनट लगा रहने दें और फिर बालों में पानी डाल लें। अब बाल सूखने दें और इसके बाद बालों की जड़ों और पूरे बालों में नीम का तेल लगाएं। जितनी देर चाहें लगा रहने दें अजुर फिर दोबारा से हेयर वॉश कर लें।

2. नीम के इस्तेमाल से नीम शैम्पू बनाएं। इसके लिए अपने रोजाना के शैम्पू में आधी चम्मच नीम का तेल मिलाएं। बोतल को अच्छी तरह हिलाएं और इस्तेमाल करें। 

3. बालों में सिर्फ नीम का तेल इस्तेमाल करना हर किसी को सूट नहीं करता और इससे स्मेल भी बहुत आती है। तो आप नीम के तेल में अन्य खुशबूदार तेल को मिलाकर लगाएं। यह भी असर करेगा। 

4. हफ्ते में कम से कम 2 बार नीम का तेल जड़ों और बालों में लगाएं। चाहें तो इसमें नारियल का तेल मिला लें, दुगना असर होगा। कम से कम 2 घंटे लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।

5. नीम के तेल में ऑलिव ऑइल मिलाएं और इसे स्कैल्प और जड़ों में लगाएं। केवल 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।

यह भी पढ़ें: कंघी करने के इस तरीके से तेजी से झड़ते हैं बाल, जानें सही तरीका

6. नीम, टी-ट्री और तुलसी के पत्तों के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस तेल को बालों की जड़ों और पूरे बालों पर अच्छी तरह लगा लें। यह एक असरदार हेयर केयर रेमेडी है। 

7. रोजमेरी, टी-ट्री और नीम के तेल को एक जैस्ज़ी मात्रा में एक बोतल में मिला लें और इस तेल को रेगुलाल्री इस्तेमाल करें। इसे अच्छी तरह जड़ों और बालों में लगाएं। इस तेल के इस्तेमाल से डैंड्रफ यकीनन साफ हो जाएगा।

8. नीम के तेल में शिकाकाई, भृंगराज, मेथीदाना पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे स्कैल्प और बालों में भी लगा लें, करीब आधा घंटा रखें और फिर हेयर वाश कर लें। यह हेयर मास्क ना केवल आपके बालों से डैंड्रफ को साफ करेगा साथ ही हेयर ग्रोथ भी बढ़ाएगा।

9. नीम के तेल में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से भी डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। नींबू के गुणों से स्कैल्प पर हो रहा कैसा भी इन्फेक्शन दूर हो जाता है। इसके अलावा नींबू बालों को प्राकृतिक खुशबू भी देता है। 

10. एक कटोरी फ्रेश दही में थोड़ा नीम तेल मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 20 से 25 मिनट रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। इसे डैंड्रफ भी निकल जायेगा और अगर स्कैल्प पर खुजली होने जैसी दिक्कत है तो वह भी दूर हो जाएगी।

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन