लाइव न्यूज़ :

WBBSE 10th Result 2019: पश्चिम बंगाल बोर्ड इस तारीख को करेगा 10वीं का रिजल्ट घोषित, छात्र यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 9, 2019 13:21 IST

West Bengal WBBSE Madhyamik result 2019: बोर्ड 21 मई को रिजल्ट जारी करेगा और सुबह नौ बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर रिजल्ट घोषित होगा, जिसके बाद छात्र 10 बजे से अपने रिजल्ट देख सकेंगे।

Open in App

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का परिणाम जल्द जारी करने वाला है। खबरों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया। बोर्ड 21 मई को रिजल्ट जारी करेगा और सुबह नौ बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर रिजल्ट घोषित होगा, जिसके बाद छात्र 10 बजे से अपने रिजल्ट देख सकेंगे।

WBBSE: छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ले सकते हैं मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर अपने परिणाम देख सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह भी है कि रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र उसी दिन अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकते हैं। रिजल्ट 10 बजे जारी होगा और छात्र अपनी मार्कशीट सुबह 11 बजे स्कूल से ले सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट  

1- छात्र सबसे पहले बेस्ट बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org पर जाएं। 

2- उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

3- छात्र उसके बाद रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।

4- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

पश्चिम बंगाल बोर्ड की हुई थी 1951 स्थापना 

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 9 75 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

टॅग्स :डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिकएग्जाम रिजल्ट्सडब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना