लाइव न्यूज़ :

UP TET 2019: आ गई परीक्षा की घड़ी, जानें तारीख और ध्यान रखने वाली बातें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 30, 2019 14:53 IST

यूपी टीईटी में बोर्ड की परीक्षा जैसा इंतजाम होगा। पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्र में अपने साथ स्मार्टफोन नहीं ले जा सकेंगे और उन्हें केवल साधारण मोबाइल फोन, जिसमें केवल बटनें होती हैं, वह ले जाने की इजाजत होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी टीईटी के लिए इसी एक नवंबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपी टीईटी के लिए कल (31 अक्टूबर) को विज्ञापन जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2019) के लिए तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षा की तारीख सामने आ गई हैं। यूपी टीईटी के लिए इसी एक नवंबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपी टीईटी के लिए कल (31 अक्टूबर) को विज्ञापन जारी किया जाएगा। परीक्षा की तारीख 22 दिसंबर निर्धारित की गई है। 

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए इस बार व्यवस्था में थोड़ा बदलाव है। अगर वे अपने साथ श्रुत लेखक लाना चाहते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी पहले ही देनी होगी। यही नहीं, श्रुत लेखकों का परिचय पत्र और शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र चेक किया जाएगा। 

उम्मीदवारों को अगर उत्तर माला में आपत्ति होगी तो उन्हें इसके लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।

यूपी टीईटी में बोर्ड की परीक्षा जैसा इंतजाम होगा। पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्र में अपने साथ स्मार्टफोन नहीं ले जा सकेंगे और उन्हें केवल साधारण मोबाइल फोन, जिसमें केवल बटनें होती हैं, वह ले जाने की इजाजत होगी। 

UP TET 2019: ध्यान रखने वाली बातें

आवेदन फॉर्म पर हस्ताक्षर वाला फोटो अपलोड करना होगा, इसलिए पहले से ही फोटो स्कैन करा के रखें। 

फॉर्म भरते समय संधोधन का विकल्प नहीं होगा, इसलिए सभी विवरण एक दम ध्यान से और सही भरें।

फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें और एक बार अपने भरे हुए विवरण को जांच लें कि कहीं कोई त्रुटी न रह गई है, जब यह सुनिश्चित कर लें तभी फाइनल सेव का बटन दबाएं। 

आवेदन में जो मोबाइल नंबर भरें, वह आपके पास होना चाहिए क्योंकि शपथपत्र जमा करने पर ओटीपी उसी पर आएगा। 

एक उम्मीदवार का एक ही आवेदन मान्य होगा। 

उत्तर कॉपी पर रफ काम न करें, इसके लिए बुकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

उत्तर पुस्तिका में नीचे दिए कॉलम में हल किए गए प्रश्नों की संख्या जरूर दर्ज करें। जब यह जमा करें तो उपस्थिति पत्रक पर भी हस्ताक्षर करें। 

केवल काले रंग के बॉलपेन का इस्तेमाल करें। पेंसिल का इस्तेमाल मना है। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना