लाइव न्यूज़ :

UP Scholarship Online Form 2018 की बढ़ी डेट, अब इतने तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

By धीरज पाल | Updated: August 31, 2018 15:12 IST

UP Scholarship Online Form 2018:उत्तर प्रदेश समाजिक कल्याण विभाग ने यूपी स्कॉलरशिप 2018 की तारीख बढ़ा दी है। कक्षा 9, 10,11, 12 कक्षा में स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने जा  रहे छात्रों को बता दें कि उत्तर प्रदेश समाजिक कल्याण विभाग ने स्कॉलरशिप की तारीख बढ़ाकर 10 अक्टूबर तक कर दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश समाजिक कल्याण विभाग ने यूपी स्कॉलरशिप 2018 की तारीख बढ़ा दी है। कक्षा 9, 10,11, 12 कक्षा में स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने जा  रहे छात्रों को बता दें कि उत्तर प्रदेश समाजिक कल्याण विभाग ने स्कॉलरशिप की तारीख बढ़ाकर 10 अक्टूबर तक कर दी है। छात्रों स्कॉलरशिप फॉर्म जमा करने के लिए तनिक भी जल्दबाजी न करें। छात्र यूपी स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए http://164.100.181.104/RegistrationNew.aspx पर जाएं।

उत्तर प्रदेश समाजिक कल्याण विभाग ने न केवल प्री मैट्रिक (9-10 कक्षा) और पोस्ट मैट्रिक (11-12 कक्षा) की स्कॉलरशिप की तारीख बढ़ाई है बल्कि अन्य कोर्स के लिए भी तारीख बढ़ाई गई है। UG और PG के लिए स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। 

मालूम हो कि यूपी स्कॉलरशिप में आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित थी, लेकिन स्कॉलरशिप की साइट पर सर्वर समस्या को देखते हुए तारीख को बढ़ाया गया है। बता दें कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के पोर्टल में दिक्कत से बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में समाज कल्याण विभाग से सर्वर दुरुस्त करवाने के साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठी थी। 

यूपी स्कॉलशिप की प्रक्रिया 1 जुलाई 2018 से शुरू हुई थी, जो 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित किया गया था। छात्रों को बता दें कि स्कॉलरशिप का फॉर्म जमा करने के लिए कास्ट सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज की आवश्यकता होगी।   

टॅग्स :छात्रवृत्तिएजुकेशनयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना