लाइव न्यूज़ :

UP Basic Teachers Recruitment: 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक के आदेश को यूपी सरकार ने दी चुनौती, इन दिन होगी सुनवाई

By प्रिया कुमारी | Updated: June 7, 2020 17:06 IST

69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक के आदेश को यूपी सरकार ने चुनोती दी है। जज पंकज जायसवाल और दिनेश कुमार सिंह की डिविजनल बेंच इस पर सुनवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में 69000 बेसिक सहायक शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगाने के सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी है।जज पंकज जायसवाल और दिनेश कुमार सिंह की डिविजनल बेंच इस पर सुनवाई करेगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में 69000 बेसिक सहायक शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगाने के सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी है। इस विशेष अपील को 9 जून के लिए सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। जज पंकज जायसवाल और दिनेश कुमार सिंह की डिविजनल बेंच इस पर सुनवाई करेगी। यह राज्य की ओर से परीक्षा नियमितता प्राधिकरण (ईआरए) द्वारा याचिका दायर की गई है। 

प्राधिकरण ने अपील में कहा है कि एकल पीठ का आदेश अनुचित और गैर कानूनी है। आलोक माथुर ने तीन जून को भर्ती प्रकिया पर अंतरिम रोक लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि कई सारे सवाल और जवाब गलत मिले हैं। इसलिए केंद्रीय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा इसकी जांच करने की सख्त जरूरत है। मालूम हो इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने इस महीने की शुरुआत में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रकिया पर अंतरिम रोक लगा दिया था।  

ये फैसला न्यायमूर्ति आलोक माथुर की पीठ ने कई याचियों की याचिका पर एक साथ सुनवाई करके पारित किया। इस मामले में अदालत ने एक जून को अपना फैसला सुरक्षित रखा। मामले में अगली सुनवाई 12 जुलाई को होनी है, याचियों ने घोषित परीक्षा परिणाम में कुछ प्रश्नों की सत्यता पर सवाल उठाया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथटीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना