लाइव न्यूज़ :

UP Board 2020 Exam: यूपी बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब स्क्रूटनी के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन; जानिए आवेदन करने का तरीका

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 20, 2020 11:02 IST

यूपी बोर्ड द्वारा किए गए इस बदलाव में अब 25 दिनों के अंदर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा। पिछले साल तक रिजल्ट जारी होने के बाद 30 दिनों के अंदर आवेदन किए जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षार्थियों द्वारा स्क्रूटनी के लिए किए गए आवेदनों का निराकरण करने के बाद बोर्ड द्वारा 15 जुलाई तक परिणाम घोषित किया जाएगा।यूपी बोर्ड द्वारा किए गए इस बदलाव में अब 25 दिनों के अंदर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 2020 की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा बड़ा बदलाव किया है। ये बदलाव 56 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए है। बदलाव के अंतर्गत अब परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले ऑनलाइन की सुविधा नहीं थी। इस वजह से छात्रों को ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था।

यूपी बोर्ड द्वारा किए गए इस बदलाव में अब 25 दिनों के अंदर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा। पिछले साल तक रिजल्ट जारी होने के बाद 30 दिनों के अंदर आवेदन किए जाते थे। परीक्षार्थियों द्वारा स्क्रूटनी के लिए किए गए आवेदनों का निराकरण करने के बाद बोर्ड द्वारा 15 जुलाई तक परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के समय परेशानी न उठानी पड़े।

इससे पहले छात्रों द्वारा स्क्रूटनी के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के बाद इंटर स्क्रूटनी का रिजल्ट 31 जुलाई और हाईस्कूल का 15 जुलाई तक घोषित किया जाता था। स्क्रूटनी के लिए परीक्षार्थियों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

भारतउत्तर प्रदेशः 5000 स्कूल होंगे बंद?, स्कूलों में 50 से भी कम बच्चों का एडमिशन और 500 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 भी शिक्षक नहीं

भारतUP Board Result: यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट से लखनऊ के छात्र-छात्रा का नाम नहीं, - 12,803 छात्र-छात्राएं हुए फेल

भारतUPMSP UP Board Result 2025 OUT: हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह और इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप, जानें क्या है उत्तीर्ण प्रतिशत

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना