लाइव न्यूज़ :

TBSE 10th Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्र यहां करें सबसे पहले चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 3, 2020 06:51 IST

TBSE 10th Result 2020: 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू हुईं थीं। लॉकडाउन के चलते शेष पेपरों को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि बाद में परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा। बोर्ड अब रिजल्ट घोषित करने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट आज जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। 

TBSE Madhyamik Result 2020: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) 10वीं का रिजल्ट आज जारी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड सुबह नौ बजे रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि समय के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी  है। त्रिपुरा बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को  रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। 

इस साल कोरोना माहामारी के चलते देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बोर्ड के रिजल्ट में देरी हुई है। 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू हुईं थीं। लॉकडाउन के चलते शेष पेपरों को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि बाद में CBSE और ICSE परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने शेष परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। परीक्षा रद्द होने के बाद बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। 

इस साल 39,000 छात्रों ने त्रिपुरा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। पिछले साल 8 जून को रिजल्ट घोषित किया गया था और कुल 47,596 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

TBSE Result 2020: छात्र ऐसे करें अपने नतीजे चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले tripuraresults.nic.in पर लॉगइन करें।

स्टेप 2- इसके बाद 10वीं के नतीजे पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद नया पेज खुलेगा, इसमें ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।

स्टेप 4- सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट सामने स्क्रिन पर होगा। 

स्टेप 5- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

त्रिपुरा बोर्ड TBSE के बारे में 

भारत के त्रिपुरा राज्य में त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक स्कूल शैक्षिक बोर्ड है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा की स्थापना 1973 में त्रिपुरा अधिनियम के तहत की गई थी। यह त्रिपुरा सरकार की एक राज्य एजेंसी है और राज्य में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। बोर्ड ने 200 9 में माध्यमिक मदरसा शिक्षा की शुरुआत की।

टॅग्स :टीबीएसई बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2019टीबीएसई.इनत्रिपुराएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना