लाइव न्यूज़ :

CBSE: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड नहीं रोक सकते स्कूल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2018 20:06 IST

बताया जा रहा है कि बोर्ड को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ स्कूल 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने को आधार बनाकर प्रवेश पत्र देने से मना कर रहे हैं।

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को स्कूलों से कहा कि वे बोर्ड परीक्षा के लिए योग्य किसी भी छात्र को प्रवेश पत्र देने पर रोक नहीं लगा सकते हैं। उसने स्कूलों को एफिलिऐशन बॉयलॉज का हवाला देते हुए चेताया है। बोर्ड ने कहा कि कुछ घटनाएं मेरे संज्ञान में आई है, जिसमें कुछ स्कूलों ने प्री बोर्ड टेस्ट में छात्रों के प्रदर्शन का हवाला दिया और उन्हे प्रवेश पत्र देने से इनकार कर दिया।   

बताया जा रहा है कि बोर्ड को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ स्कूल 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने को आधार बनाकर प्रवेश पत्र देने से मना कर रहे हैं और कई स्कूल प्रवेश पत्र जारी करने के लिए पैसे भी वसूल रहे थे, जिसके बाद बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा के संबंध में स्कूलों को एडवायजरी जारी की।

बोर्ड का कहना है कि स्कूलों को बोर्ड परीक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। यदि स्कूल प्रवेश पत्र नहीं दे रहे हैं तो यह परीक्षा नियमों के खिलाफ है। बोर्ड इस तरह की घटना को बोर्ड गंभीर मानता है और उसके नियमों की अनदेखी है।

आपको बता दें कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

दसवीं बोर्ड की परीक्षा होली के तुरंत बाद 5 मार्च 2018 से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक, दसवीं की परीक्षा 5 पांच मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।  वहीं 12वीं के एग्जाम 5 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेंगे। परीक्षाओं से जुड़ी सारी जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर मौजूद है।

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना