लाइव न्यूज़ :

RSOS Class 10th result 2019: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्र यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 25, 2019 15:17 IST

RSOS Class 10th result 2019: छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Open in App

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (The Rajasthan State Open School Board) की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे वो घड़ी अब खत्म हो चुकी है। दरअसल, RSOS 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट को छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर क्लिक कर देख सकते हैं। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा संकुल के सभागार में जारी किया। 

RSOS 12th का रिजल्ट हो चुका घोषित

बता दें, बोर्ड 30 मई को RSOS 12th का रिजल्ट घोषित कर चुका है। इस साल 12वीं ओपन परिणाम 34.82% रहा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.17% ज्यादा है। लड़कों में पराक्रम सिंह शेखावत (87.2%) और लड़कियों में वीनस विश्नोई (81.8%) ने टॉप किया। राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। 

बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कर चुका घोषित

इससे पहले अप्रैल-मई महीने में राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में 100 फीसदी बच्चे पास हुए। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई। साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा।

RSOS Class 10th Result 2019: ऐसे करें अपना परिणाम चेक

1- छात्र सबसे पहले rsosapp.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें। 

2- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

3- फिर 10th Result के लिंक पर क्लिक करें।

4- अब छात्र अपनी डिटेल्स डालकर सब्मिट करें। 5- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6- छात्र रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।

टॅग्स :exam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना