लाइव न्यूज़ :

RBSE 8th Result 2019: राजस्थान बोर्ड आज इतने बजे जारी करेगा 8वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें परिणाम चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 7, 2019 08:49 IST

RBSE 8th Result 2019: छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या   rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम आसानीं से देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देक्रवार शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 का परिणाम जारी होगा।छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या   rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम आसानीं से देख सकते हैं।इस बार RBSE बोर्ड की 8वीं की परीक्षा में करीब 11 लाख से अधिक छात्र बैठे थे।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज 8वीं कक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। इस संबंध में राजस्थान के राज्य शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 का परिणाम जारी होगा। अजमेर से बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या   rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम आसानीं से देख सकते हैं।

RBSE: बीते साल 6 जून को जारी किया था 8वीं का रिजल्ट

इस बार RBSE बोर्ड की 8वीं की परीक्षा में करीब 11 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। परीक्षा 14 मार्च से 29 मार्च 2019 के बीच में आयोजित करवाई गई थी। पिछले साल बोर्ड ने 6 जून को 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। 8वीं का 

RBSE ने 10th रिजल्ट तीन जून को किया था जारी

आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट तीन जून को जारी किया। इस बार शीला जाट ने राज्य भर में टॉप किया। उन्हें 600 में 595 मार्क्स प्राप्त हुए। शीला जाट को मैथ में 100, साइंस में 100 और इंग्लिश में 99 मार्क्स प्राप्त हुए। सोशल साइंस में 99, संस्कृत में 98 और हिंदी में 99 मार्क्स हासिल हुए। 

RBSE 8th Result: ऑनलाइन ऐसे करें चेक

1- छात्र सबसे पहले rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।

2- इसके बाद राजस्थान बोर्ड पर क्लिक करें।

3- Rajasthan Board result 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।

4- उसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे हॉल टिकेट नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।

5- सब्मिट पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का रिजल्ट खुल जाएगा। 

6- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

टॅग्स :राजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इनएग्जाम रिजल्ट्सराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना