लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों में CBSE की परीक्षाओं के नए तारीख का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 20:05 IST

सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन शेयर किया है।

Open in App

सीबीएसई ने दिल्ली में दंगा प्रभावित इलाकों में टली परीक्षाओं के नई तारीख का ऐलान कर दिया है। नई तारीख 31 मार्च को तय है। इससे पहले दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) के विरोध के कारण हिंसा दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसका बुरा असर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं पर भी देखने को मिला। हिंसा की वजह से बोर्ड ने 86 केंद्रों पर आज (26 फरवरी को) होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। यह कदम छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में कुल 86 परीक्षा केंद्र हैं। बढ़ती हिंसा को देखते हुए इन केंद्रों पर 26 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। आज सीबीएसई 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होनी थी और 12वीं कक्षा के लिए वेब एप्लिकेशन और मीडिया समेत वैकल्पिक परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन फिलहाल ये परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन शेयर किया है। इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि सीबीएसई द्वारा 15 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं सुचारू और निर्बाध रूप से आयोजित की जा रही हैं। लेकिन शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार के अनुराध पर और विद्यार्थियों, स्टाफ और माता-पिता को असुविधा न हो, इसके लिए बोर्ड द्वारा दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में दिनांक 26.02.2020 को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।

सीबीएसई के एक अधिकारी के मुताबिक, ''दिल्ली के बाकी हिस्से में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।"

टॅग्स :सीबीएसईदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना