लाइव न्यूज़ :

NEET JEE Mains 2020: इस बार दो मीटर की दूरी पर बैठेंगे एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2020 14:25 IST

नीट (NEET) और जेईई मेंस (JEE Mains) की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जुलाई में एंट्रेंस एग्जाम कराने वाला है। ऐसे में इस बार सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखते हुए परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में होने वाली नीट और जेईई मेन की परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होंगे।परीक्षा में दो छात्रों के बीच दो मीटर की दूरी रखी जाएगी।

नई दिल्ली: नीट (NEET) और जेईई मेंस (JEE Mains) का जुलाई में एंट्रेंस एग्जाम होने वाला है, जिसमें लाखों छात्र शामिल होंगे। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि होने वाली सभी परीक्षाओं में दो गज की दूरी बनाकर परीक्षा ली जाएगी। ऐसे में इन परीक्षाओं में सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जाएगा।  

जुलाई में होंगी परीक्षाएं

मालूम हो, इस बार लगभग 15 लाख छात्र-छात्राएं नीट की परीक्षा देंगे, जबकि 9.5 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार जेईई में आवेदन किया है। इस साल जेईई मेंस की परीक्षा 18 से 23 जुलाई तक होगी तो वहीं नीट की परीक्षा 26 जुलाई को होनी है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। मगर अब दोनों परीक्षा की तारीखें घोषित की जा चुकी हैं।

सामाजिक दूरी का रखना होगा खास ख्याल

हालांकि, कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण पैदा हुई इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए नीट परीक्षा में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान दो छात्रों के बीच कम-से-कम दो मीटर की दूरी रखी जाएगी। हालांकि, पहले दो स्टूडेंट्स के बीच करीब एक मीटर की दूरी हुआ करती थी, लेकिन सामाजिक दूरी बनाए रखने के कारण ये कदम उठाया जा रहा है। इस लिहाज से नीट परीक्षा का आयोजन कराने के लिए पहले से दोगुना ज्यादा परीक्षा केन्द्रों की जरूरत पड़ेगी। 

स्टूडेंट्स के बीच बनाई जाएगी उचित दूरी

इसी तरह ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस की परीक्षा के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। मेंस की परीक्षा 18 से लेकर 23 जुलाई तक विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहले तो एक दिन में दो शिफ्टों में मेंस की परीक्षा होती थी। मगर इस बार शिफ्ट आगे बढ़ सकती हैं। यही नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए छात्रों के बीच की दूरी बनाए रखने के लिए एक एग्जाम सेंटर में एक शिफ्ट में कम छात्र बैठेंगे।

टॅग्स :नीटजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना