लाइव न्यूज़ :

प्ले स्कूल के स्तर से ही शुरू होगी लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ने की शुरुआत: NCERT

By भाषा | Updated: October 17, 2019 14:12 IST

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय की पाठ्यक्रम विकसित करने वाली संस्था ने प्राथमिक-स्कूल शिक्षा के लिये नये दिशा निर्देशों में ‘‘लैंगिक समानता’’ की सिफारिश की है।

Open in App

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि लैंगिक रूढ़ियों को प्राथमिक-स्कूल के स्तर पर ही खत्म किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चे जब बड़े हों तो वे लिंग के आधार पर पक्षपात नहीं करें।

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय की पाठ्यक्रम विकसित करने वाली संस्था ने प्राथमिक-स्कूल शिक्षा के लिये नये दिशा निर्देशों में ‘‘लैंगिक समानता’’ की सिफारिश की है। इसने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि शिक्षक लड़कों एवं लड़कियों पर समान रूप से ध्यान दें, उन्हें सम्मान और समान अवसर दें तथा लैंगिक भेदभाव किये बगैर लड़के एवं लड़कियों दोनों से समान रूप से अपेक्षाएं रखें।

एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘स्कूलों को ऐसी किताबों, नाटकों और अन्य गतिविधियों का चयन करना चाहिए जो लैंगिक पक्षपात से रहित हों।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘शिक्षकों को ऐसी भाषा से बचना चाहिए जो किसी एक लिंग या अन्य तक सीमित हो। उन्हें तटस्थ भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘शिक्षकों को ऐसी कहानियों, गीतों, गतिविधियों और सहज साधनों का उपयोग करना चाहिए जो लड़कियों एवं लड़कों के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सभी पेशों में समान रूप से पुरूष एवं महिला के तौर पर चित्रित करते हों। महिलाओं एवं पुरूषों दोनों को नेता, नायक और समस्या का समाधान करने वाले के तौर पर पेश किया जाना चाहिए।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि अभिभावक भी नियमित रूप से घर पर ऐसे अभ्यासों का समर्थन करें और बच्चों को इसके लिये संवेदनशील बनाएं। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना