लाइव न्यूज़ :

MP Board 12th Results 2020: एमपी बोर्ड इस तारीख तक घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट रिजल्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2020 14:42 IST

MP Board 12th Results 2020: कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाने में देरी हुई। परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसे लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद करवाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह तक जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

MP Board 12th Results 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPSBSE) 12वीं का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह तक यानि 25 तारीख तक जारी कर सकता है। परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। साथ ही साथ रिजल्ट की तैयारी भी की जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

बोर्ड की प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा) रश्मि अरूण शमी का कहना था कि 12वीं का परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहा था कि जिन विद्यार्थियों ने किसी कारण से 12वीं कक्षा की परीक्षा  नहीं दे पाई है उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। 12वीं बोर्ड की शेष परीक्षाएं 16 जून को ही समाप्त हुई हैं। 

वहीं, कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाने में देरी हुई। परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसे लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद करवाया गया। इस साल 10वीं और 12वीं में करीब साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग तिथियों में जारी किया जाएगा। बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा। 

MPBSE 12th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में लॉन इन कीजिए।

स्टेप 2- कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए MPBSE Result 2020 पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।

स्टेप 4- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन के सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 12वी रिजल्ट २०१९एमपीबीएसई.एनआईसी.इनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना