लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के प्रोफेसर राकेश भटनागर बीएचयू के वीसी नियुक्त, पांच माह से खाली था पद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 24, 2018 09:41 IST

बीएसयू के पूर्व वीसी जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में पूरा होना था। उससे पहले ही छात्र-छात्राओं के विरोध के बीच उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था। तभी से विश्वविद्यालय बगैर पूर्णकालिक वीसी के संचालित हो रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राकेश भटनागर को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। यह पद नवंबर 2017 में जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली पड़ा था। भटनागर जेएनयू में पिछले दो दशकों से बॉयो टेक्नोलॉजी का अध्यापन कर रहे हैं। उन्हें जेसी बोस नेशनल फेलोशिप और आईसीएमआर अवार्ड भी मिल चुका है। इससे पहले वो 2012-13 में कुमाउं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी रह चुके हैं। उनके नाम पर कम से कम तीन पेटेंट हैं।

विजय केलकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी ने बीएचयू के वीसी के लिए राष्ट्रपति के पास तीन नाम भेजे थे। इसमें जेएनयू के प्रोफेसर राकेश भटनागर, वैज्ञानिक रामाकृष्ण रामास्वामी और एम्स के डॉ. देवेंद्र कुमार गुप्ता शामिल थे। राष्ट्रपति ने भटनागर के नाम पर मुहर लगाई।

यह भी पढ़ेंः कोलकाता: 10वीं की परीक्षा पेपर लीक मामले में सीएम ममता बनर्जी ने दिए जांच के आदेश

बीएसयू के पूर्व वीसी जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में पूरा होना था। उससे पहले ही छात्र-छात्राओं के विरोध के बीच उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था। तभी से विश्वविद्यालय बगैर पूर्णकालिक वीसी के संचालित हो रहा था।

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालयजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब