लाइव न्यूज़ :

जेईई मुख्य परीक्षा 2021: साल में चार बार, 23-26 फरवरी को होंगे पेपर, शिक्षा मंत्री निशंक ने गिनाए ये बदलाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 16, 2020 19:57 IST

JEE MAIN- पहली परीक्षा फरवरी, दूसरी मार्च, तीसरी अप्रैल और चौथी मई में होगी। इंग्लिश के अलावा 13 भारतीय भाषाओं में भी पेपर होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी 23 से 26 फरवरी के बीच ये परीक्षा आयोजित कराएगी। 15 अंक के ऑप्शनल सवाल में माइनस मार्किंग नहीं होगी।इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई-मेन तथा मेडिकल परीक्षा नीट का पाठ्यक्रम कम नहीं किया जाएगा।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने जेईई मुख्य परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया। जेईई-मेंस परीक्षा साल में चार बार आयोजित होगी।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जेईई-मेंस का आयोजन 23 से 26 फरवरी 2021 तक होगा। चार परीक्षाओं में ज्यादा अंक वाली परीक्षा के अंक मान्य होंगे। अब ये परीक्षा चार सेशन और 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, इसके अलावा 15 अंक के ऑप्शनल सवाल में माइनस मार्किंग नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि ये परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में 4 बार आयोजित की जाएगी, इसमें उम्‍मीदवार अपनी सुविधानुसार किसी भी एक बार शामिल हो सकेंगे। मंत्री ने कहा कि जेईई (मेन 2021) के लिए पाठ्यक्रम पूर्ववर्ती वर्ष जैसा ही रहेगा और एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत छात्रों को 90 (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 30 -30 सवालों) में से 75 सवालों (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 सवालों) का जवाब देने का विकल्प मिलेगा।

निशंक ने डिजिटल माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘‘जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन साल में चार बार होगा। यह परीक्षा चार सत्रों में फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित होगी।’’ उन्होंने बताया कि इसके तहत पहले सत्र में परीक्षा 23 फरवरी 2021 से 26 फरवरी 2021 तक होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा ली जायेगी।

अभ्यर्थियों को इनमें 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे

यह विभिन्न पालियों में आयोजित की जायेगी। इससे छात्रों को अंक सुधारने में मदद मिलेगी। निशंक ने बताया कि इसमें विभिन्न बोर्डों के निर्णयों को ध्यान में रखा गया है। इसके तहत प्रश्नपत्र में 90 प्रश्न होंगे । उन्होंने बताया कि एनटीए ने तय किया है कि अभ्यर्थियों को इनमें 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

15 वैकल्पिक प्रश्न होंगे। मंत्री ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में होगा। उन्होंने दावा किया कि यह विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। इससे पहले मंत्री ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने जेईई-मेंस को लेकर मिले सुझावों की समीक्षा की है और एनटीए को इन सुझावों पर सकारात्मक ढंग से विचार करने को कहा गया है। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय किये गए हैं।

पोखरियाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई-मेन तथा मेडिकल परीक्षा नीट का पाठ्यक्रम कम नहीं किया जाएगा। मंत्री ने 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं की तिथि पर फैसला करने को लेकर सभी पक्षकारों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है और इस संबंध में जल्द ही फैसला किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षाएं हर साल मार्च में आयोजित होती हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। महामारी के कारण जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी इस साल दो बार स्थगित करनी पड़ी।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनएजुकेशनरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना