लाइव न्यूज़ :

जादवपुर विश्वविद्याल के कुलपति घेरावमुक्त, शुरू हुए 6 कोर्सेस में एडमिशन 

By धीरज पाल | Updated: June 28, 2018 20:51 IST

जादवपुर यूनिवर्सिटी में चल रहे बवाल थम गया है। छात्रों ने वाइस चांसलर सुरंजन दास को घेरावमुक्त कर दिया है। दरअसल, प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बदलने को लेकर छात्रों ने कुलपति का घेराव किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: जादवपुर यूनिवर्सिटी में चल रहे बवाल थम गया है। छात्रों ने वाइस चांसलर सुरंजन दास को घेरावमुक्त कर दिया है। दरअसल, प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बदलने को लेकर छात्रों ने कुलपति का घेराव किया था। फिलहाल जादवपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति सुरंजन दास ने फिलहाल छह मानविकी विषयों के लिए प्रवेश परीक्षाएं शीघ्र करवाने की मांग मान ली है। बता दें कि इन छह विषयों में मेरिट सूची एडमिशन टेस्ट (50 प्रतिशत) व उच्च माध्यमिक परीक्षा (50 प्रतिशत) के अंकों के आधार पर निकाली जायेगी। अब गुरुवार की एडमिशन कमेटी की बैठक के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी। परिषद द्वारा गठित नामांकन समिति दाखिला परीक्षा कराने के तौर तरीके और इसकी तारीख के बारे में फैसला करेगी। परिषद की एक आपात बैठक में यह फैसला लिया गया।

UGC खत्म कर  HECI लाएगी केंद्र सरकार, जानिए क्या है दोनों में अंतर  बता दें कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति सुरंजन दास और परिषद के सदस्यों को शाम चार बजे विश्वविद्यालय परिसर से जाने दिया। हालांकि एएफएसयू नेता सोमश्री चौधरी ने कहा कि छात्र आगे का कदम तय होने तक कुछ और तरीके से अपना आंदोलन करना जारी रखेंगे। राज्यपाल केएन त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने घटनाक्रम के बारे में कुलपति से ब्योरा मांगा है। 

Tamil Nadu NEET Rank list 2018: तमिलनाडु नीट के MBBS, BDS की रैंक लिस्ट जारी, यहां जानें पूरा डिटेल्स श्री दास समेत विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के अन्य सदस्यों को रात भर प्रशासनिक भवन में ही रहना पड़ा क्योंकि कला संकाय छात्र संघ के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन खत्म करने से मना कर दिया था। यह धरना प्रदर्शन सोमवार रात लगभग आठ बजे से शुरू किया गया. जिसे आज तीसरे दिन चार बजे के बाद हटा दिया गया।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना